राजपाल यादव के बदले तेवर, सोनू सूद को लगाया गया, ऑफर हुई नई फिल्म?

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ के कर्ज मामले में 12 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो सोनू सूद से गले मिलते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
सोनू सूद, राजपाल यादव की मुलाकात (Photo: PTI) सोनू सूद, राजपाल यादव की मुलाकात (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. 9 करोड़ के कर्ज मामले में 12 दिन तक जेल में रहने के बाद वो बाहर आ चुके हैं. राजपाल को जेल से जमानत पर रिहा किया गया है. जमानत पर रिहा होने के बाद हर दिन राजपाल के नए तेवर देखने को मिल रहे हैं. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सोनू सूद से गले मिलते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

सोनू सूद से मिले राजपाल 
शुक्रवार को राजपाल यादव ने सोनू सूद से मुलाकात की. दोनों एक्टर की मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राजपाल और सोनू सूद साथ चलते हुए दिख रहे हैं. फिर अचानक दोनों गले मिलते हैं और पपाराजी के लिए मुस्कुराते हुए पोज करते हैं. राजपाल यादव का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं. 

कुछ समय पहले राजपाल यादव को जब 9 के कर्ज के मामले में जेल जाना पड़ा, तो उस वक्त सोनू सूद समेत कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए थे. सोनू सूद ने उनकी मदद करने के लिए उन्हें फिल्म ऑफर की थी. लेकिन जब राजपाल जेल से बाहर आए, तो लोगों को उनका एक अलग एटीट्यूड देखने को मिला. 

Advertisement

मीडिया से बातचीत में राजपाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलाई जाती हैं. लोग बिना सच जाने ही बातें करने लगते हैं. एक्टर ने ये भी कहा कि उन्हें किसी से फिल्म मांगने की जरूरत नहीं है. शायद उनका ये कटाक्ष सोनू सूद की तरफ था. 

सोनू सूद ने क्या जवाब दिया
सोनू सूद ने राजपाल के कटाक्ष का शांति से जवाब दिया. उन्होंने कहा था कि अगर किसी एक्टर को मदद की जरूरत है, तो वे हमेशा आगे रहेंगे. उन्होंने ये भी साफ किया कि उनका इरादा मदद करना था ना कि किसी को छोटा महसूस कराना. इसके बाद दोनों के फैन्स के बीच बहस छिड़ गई.

हालांकि, राजपाल और सोनू सूद ने साथ आकर बता दिया कि उनके बीच किसी तरह की अनबन नहीं है. ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मिले हों. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement