एक्टर राजेश शर्मा की बिगड़ी सेहत पर 'फौजी' की टीम का आया जवाब, कहा 'सेट पर कीड़े ने नहीं काटा'

प्रभास स्टारर फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर मेकर्स और एक्टर के पर्सनल असिस्टेंट का बड़ा बयान सामने आया है. 'फौजी' की प्रोडक्शन टीम ने सेट पर किसी कीड़े के काटने से तबीयत बिगड़ने के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

Advertisement
राजेश की सेहत पर टीम 'फौजी' ने दिया ये बयान (Photo: X @khiladi_fanatic) राजेश की सेहत पर टीम 'फौजी' ने दिया ये बयान (Photo: X @khiladi_fanatic)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

एक्टर राजेश शर्मा की सेहत को लेकर हाल ही में आई खबरों ने बॉलीवुड फैंस को काफी हैरान कर दिया. सामने आया कि प्रभास की फिल्म फौजी शूट कर रहे राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसके बाद वो ट्रीटमेंट के लिए कोलकाता पहुंचे, जहां उन्हें गंभीर हाल में भर्ती करवाया गया. इस मामले में सबसे ज्यादा शॉकिंग रिपोर्ट ये आई कि राजेश की तबीयत सेट पर किसी कीड़े के काटने से बिगड़ी है.

Advertisement

एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने अपने एक स्टेटमेंट में ये जानकारी शेयर की थी, हालांकि अब सोशल मीडिया से उनकी पोस्ट डिलीट हो चुकी है. लेकिन इन रिपोर्ट्स पर अब फौजी की टीम ने रिएक्ट किया है और राजेश के साथ सेट पर आई किसी घटना के होने से इनकार किया है.

फौजी के मेकर्स ने राजेश शर्मा को लेकर दिया जवाब

साउथ फिल्मों से जुड़े पोर्टल गुलटी के अनुसार, फौजी की टीम ने कहा है कि उन्हें राजेश के साथ ऐसी कोई घटना होने की जानकारी नहीं है. स्टेटमेंट में कहा गया कि राजेश ने अपने पोर्शन्स का शूट, इन रिपोर्ट्स के आने से करीब हफ्ते भर पहले निपटा लिया था और घर वापस चले गए थे. उस दौरान प्रोडक्शन टीम के किसी सदस्य को राजेश के साथ मेडिकल इमरजेंसी जैसी कोई चीज होने की कोई फॉर्मल जानकारी नहीं मिली थी.

Advertisement

फौजी की टीम ने आगे कहा कि उन्होंने इन रिपोर्ट्स के आने के बाद राजेश के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.

इस बीच, राजेश की सेहत को लेकर ऐसी भी रिपोर्ट्स आई हैं जो पहले वाली से उलट हैं. ट्रैक टॉलीवुड के अनुसार, राजेश के पर्सनल असिस्टेंट शुभाशीष पांडा ने ये बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है कि एक्टर को डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वो जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी होने वाले हैं. पांडा की ये बात, राजेश को कीड़े के काटने वाली रिपोर्ट से बिल्कुल अलग है.

अक्षय कुमार ने भी जताई थी चिंता

हाल ही में अक्षय कुमार ने भी राजेश की सेहत पर पोस्ट किया था. स्पेशल 26, टॉयलेट और भूत बंगला जैसी फिल्मों में राजेश के साथ काम कर चुके अक्षय ने लिखा था, 'मेरे दोस्त राजेश को कीड़े के काटने से हुई हेल्थ समस्या की बात सुनकर बहुत चिंता में हूं. आशा है कि महादेव की कृपा से वो जल्द ही पूरी तरह रिकवर हो जाएंगे. जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठकर बहुत हंसना है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »