कपूर खानदान की लाडली से किया ब्रेकअप, अब राजेश खन्ना की नातिन को डेट कर रहा हीरो? कैमरा देख छिपाया चेहरा

अभिनेता वेदांग रैना अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं. खुशी कपूर से ब्रेकअप के बाद वेदांग को राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन के साथ देखा गया है. इसके बाद दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी है.

Advertisement
प्यार में हीरो? (Photo: Yogen Shah) प्यार में हीरो? (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

वेदांग रैना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइंस में आ गए हैं. एक्टर की लव लाइफ चर्चा में है. खुशी कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्हें राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन के साथ देखा गया. कैमरा देखकर नाओमिका अपना चेहरा छिपाती दिखीं. इसके बाद से दोनों के अफेयर की बातें शुरू हो गई हैं. 

नाओमिका को डेट कर रहे वेदांग?
'चांद मेरा दिल' की स्क्रीनिंग के दौरान नाओमिका सरन और वेदांग रैना को साथ देखा गया. दोनों को साथ देखकर जब पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करना चाहा, तो नाओमिका ने अपना चेहरा छिपा लिया. इसके बाद वो वैदांग के साथ कार में बैठकर चली गईं. स्क्रीनिंग पर दोनों के बीच गहरा बॉन्ड भी साफ नजर आया, जिसे देखकर फैन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.  

Advertisement

सुपरस्टार की नातिन होने के बावजूद नाओमिका का सिंपल लुक लोगों का ध्यान खींच ले गया. 25 साल के वैदांग का कूल अवतार भी देखते ही बना. फैन्स ने कमेंट करते हुए कहा कि दोनों क्यूट हैं. कई लोगों ने फ्यूचर कपल का टैग भी दिया. हालांकि, वेदांग और नाओमिका एक-दूसरे को डेट कर भी रहे हैं या नहीं, इस पर अभी उन्होंने कुछ नहीं कहा है. 

खुशी कपूर से हुआ ब्रेकअप 
वेदांग रैना और खुशी कपूर का रिलेशन भी किसी से छिपा नहीं है. दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद इस साल जनवरी महीने में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. वेदांग और खुशी में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर कभी रिएक्ट नहीं किया. ब्रेकअप के दोनों एक्स कपल लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं. एक ओर जहां वेदांग को नाओमिका के साथ देखा गया. वहीं खुशी कपूर अपने एक्स के साथ दिखाई दीं. 

Advertisement

खुशी और वेदांग देखकर पता चलता है कि ब्रेकअप के बाद एक बार फिर ये प्यार में हैं. बाकी सच क्या है, ये तो वही बता सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement