'जितने दिन जिंदा हूं', कभी किया बॉलीवुड पर राज, अब कर्ज में डूबे राहुल रॉय, मांगा काम

वीडियो वायरल होने के बाद राहुल रॉय का काफी मजाक उड़ रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें ताने कसते हुए पूछा कि 'ऐसे क्या मजबूरी थी जो ये सब करना पड़ा?' ट्रोलिंग के बीच अब राहुल रॉय ने एक बयान जारी कर अपने हालात की खबर सभी को दी है.

Advertisement
कर्ज में डूबे 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय (Photo: Instagram/@officialrahulroy) कर्ज में डूबे 'आशिकी' एक्टर राहुल रॉय (Photo: Instagram/@officialrahulroy)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के एक्टर राहुल रॉय सुर्खियों में हैं. 'आशिकी' के OG स्टार कहे जाने वाले राहुल को हाल ही में डॉ. वनिता घड़गे देसाई नाम की एक कंटेंट क्रिएटर के साथ डांस वीडियो में देखा गया. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ था, जो जल्द ही वायरल हुआ और एक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. राहुल और वनिता, एक्टर की 1993 में आई फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' के गाने 'तेरे दर पे सनम' पर नाचते दिखे थे.

Advertisement

कर्ज में डूबे राहुल रॉय

वीडियो वायरल होने के बाद राहुल रॉय का काफी मजाक उड़ रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें ताने कसते हुए पूछा कि 'ऐसे क्या मजबूरी थी जो ये सब करना पड़ा?' ट्रोलिंग के बीच अब राहुल रॉय ने एक बयान जारी कर अपने हालात की खबर सभी को दी है. उन्होंने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए किया, क्योंकि उन्हें काम की तलाश है. राहुल रॉय ने लिखा, 'मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं. मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पैसे देने हैं, और ये मामले आज से नहीं, ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं.'

राहुल ने ट्रोल्स से काम ढूंढने में मदद मांगते हुए आगे लिखा, 'अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ा रहे हैं या मेरे संघर्ष पर हंस रहे हैं, तो ये मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा कहता है. अगर आपको सच में इतनी चिंता है, तो मुझे कोई सच्चा और सम्मानजनक काम ढूंढने में मदद करें, ताकि मैं इन केसों के पैसे चुका सकूं. कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं.'

Advertisement

उन्होंने अंत में लिखा, 'और ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है. मैं जितने दिन जिंदा हूं, काम करना चाहता हूं. इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं. हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द होता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते.'

इससे पहले राहुल ने एचटी सिटी संग बातचीत में वीडियो और ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी थी. राहुल ने बताया था कि उन्हें वीडिया के वायरल होने की न्यूज पर भरोसा नहीं हो रहा. उन्होंने कहा, 'वायरल तो नहीं हुआ.... लेकिन मजबूरी हो गई थी. लेकिन अब मैं इसे दोबारा से नहीं करने वाला हूं. आप सभी का शुक्रिया.'

राहुल रॉय को साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से फेम मिला था. महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल और अनु की प्रेम कहानी दिखाई गई थी. फिल्म की जबरदस्त पॉपुलैरिटी के कारण बाद में इसका स्पिरिचुअल सीक्वल 'आशिकी 2' भी बना, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल्स में थे. राहुल रॉय पिछली बार 2023 में बनी फिल्म 'आगरा' में देखा गया था. इसका निर्देशन कानू बहल ने किया था. मोहित अग्रवाल और प्रियंका बोस के साथ इस साइकोलॉजिकल ड्रामा को नवंबर 2025 में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement