प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा पर लगा टीम इंडिया की हार का आरोप, ट्विटर पर हो रहीं ट्रोल

शनिवार को हुए मैच में विराट कोहली और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया. इस मैच में भारत की टीम ने मात्र 36 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई. ऐसे में फैन्स काफी नाराज हैं और दुनियाभर के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. हालांकि बात तब बिगड़ गई जब कुछ यूजर्स ने प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को निशाने पर लिया. 

Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

विराट कोहली और टीम इंडिया की खराब परफॉरमेंस का ठीकरा अनुष्का शर्मा के सिर फोड़ना लोगों ने अपनी आदत बना लिया है. शनिवार सुबह हुए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा और उनके होने वाले बच्चे को ट्विटर पर यूजर्स ने निशाने पर लिया. यूजर्स ने ना सिर्फ विराट कोहली को ट्रोल किया बल्कि उनकी हार का इल्जाम अनुष्का और उनके आने वाले बच्चे पर लगाया. 

Advertisement

शनिवार को हुए मैच में विराट कोहली और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया. इस मैच में भारत की टीम ने मात्र 36 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई. ऐसे में फैन्स काफी नाराज हैं और दुनियाभर के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. हालांकि बात तब बिगड़ गई जब कुछ यूजर्स ने प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को निशाने पर लिया. 

ट्रोल हुई अनुष्का तो आगे आए फैन्स

यूजर्स का कहना है कि अनुष्का और उनके होने वाले बच्चे की वजह से विराट अपने खेल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इतना ही नहीं और भी बहुत सी बातें प्रेग्नेंट अनुष्का को भारत की हार के कारण सुनाई जा रही है. साथ ही विराट और उनके रिश्ते का मजाक भी लोग बना रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस के बहुत से फैन्स अनुष्का और विराट का समर्थन कर रहे हैं. ट्विटर पर अनुष्का नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही हैं. 

Advertisement

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया की या विराट कोहली की खराब परफॉरमेंस की भड़ास लोगों ने अनुष्का शर्मा पर निकाली हो. इससे पहले भी अनुष्का को मैच में आने पर काफी खरी-खरी सुनाई गई थी, जिसके बाद विराट कोहली ने इसका जवाब दिया था. साथ ही अनुष्का ने भी ट्रोल्स को अच्छे से लताड़ा था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »