प्रभास के फैंस को मिलेगा वेलेंटाइन्स डे पर तोहफा, रिलीज होगा राधेश्याम का टीजर

प्रभास फिल्म में एक लवर बॉय के किरदार में देखेंगे जो पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे. राधेश्याम का टीजर वेलेंटाइन डे की सुबह 9:18 बजे रिलीज़ किया जाएगा. 

Advertisement
राधे श्याम पोस्टर राधे श्याम पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

प्रभास के फैंस के लिए इस साल वेलेंटाइन्स डे काफी स्पेशल होने जा रहा है. उनकी बहुप्रतीक्षित बहुभाषी फिल्म 'राधेश्याम' का टीज वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज किया जाएगा. प्रभास ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी. 

कैसा होगा प्रभास का किरदार?

इस पोस्टर में प्रभास एक खूबसूरत नज़ारे के बीच रोम की सड़कों पर टहलते हुए नज़र आ रहे हैं. प्रभास फिल्म में एक लवर बॉय के किरदार में देखेंगे जो पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे. राधेश्याम का टीजर वेलेंटाइन डे की सुबह 9:18 बजे रिलीज़ किया जाएगा. 

Advertisement

पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा," राधेश्याम की झलक के साथ वेलेंटाइन्स डे पर मिलते हैं." 

 

दर्शक प्रभास को एक बार रोमांटिक लाइट में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. प्रभास शायद भारत के सबसे डिजाइरेबल अभिनेता हैं और उन्हें रोमांटिक भूमिका में देखना एक ट्रीट की तरह होगा. 'राधेश्याम' एक बहुभाषी फिल्म होगी जो राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत होगी. ये यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है. फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है.

क्या है फिल्म की स्टार कास्ट?

फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि सचिन खेडकर, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा ने प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

फिल्म के म्यूजिक पर खास ध्यान रखा जा रहा है. 'राधेश्याम' की टीम अलग-अलग मार्केट से अलग-अलग संगीत निर्देशकों को एक साथ लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में, सभी गाने, अलग-अलग वर्जन में एक दूसरे से अलग होंगे, जो कि भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »