शादीशुदा एक्टर का रहा अफेयर, 15 साल बाद हुआ था पछतावा, पत्नी से मांगी माफी, बोला- अब मैं अच्छा पति

पीयूष मिश्रा का कहना है कि शादीशुदा होने के बावजूद काफी समय तक उनका किसी और के साथ अफेयर था. उन्हें अपनी गलती मानने और पत्नी का प्यार स्वीकार करने में करीब 15 साल लगे. एक्टर ने खुद को अब अच्छा पति कहा है.

Advertisement
शादीशुदा एक्टर का था अफेयर (Photo: Instagram @officialpiyushmishra) शादीशुदा एक्टर का था अफेयर (Photo: Instagram @officialpiyushmishra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'तमाशा' जैसी चर्चित बॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके सिंगर-एक्टर पीयूष मिश्रा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो कई मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं, जिसमें उनकी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी बातें भी शामिल होती हैं. एक्टर ने हाल ही में अपनी शराब की लत का खुलासा किया था. उनका कहना था कि वो नशे की हालत में महिलाओं को कॉल तक कर दिया करते थे. अब पीयूष मिश्रा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर खुलकर बात की है. 

Advertisement

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पीयूष मिश्रा बताते हैं कि शादीशुदा होने के बावजूद उनका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था. तब वो एक जिम्मेदार पति नहीं थे और अपनी पत्नी के प्यार को नहीं समझते थे. उन्हें ये सब समझदारी शादी के 10-15 साल बाद आई.

क्यों पीयूष मिश्रा नहीं थे अच्छे पति?

पीयूष मिश्रा ने कहा, 'अब मैं एक अच्छा पति बन गया हूं. पहले मैं ऐसा नहीं था. उस समय मैं बिल्कुल भी जिम्मेदार नहीं था. और शादी तो बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है. जब आप 20 साल की उम्र में प्यार करते हो, तब उसमें कोई तर्क या सोच-विचार नहीं होता. और यही प्यार की खूबसूरती है. लेकिन 35 साल के बाद आप उस इंसान से प्यार करते हो जो आपके साथ बूढ़ा होने को तैयार हो. प्यार की असली परिभाषा वही औरत तय करती है जो आपके साथ बूढ़ा होने के लिए तैयार हो. और मेरी पत्नी ने स्वीकार कर लिया कि वो मेरे साथ बूढ़ी होगी.'

Advertisement

'मैं बहुत देर से समझ पाया कि मैं शादीशुदा हूं और अब पति बन गया हूं. मुझे ये समझने में लगभग 10-15 साल लग गए. पहले मैं प्रिया को अपनी पत्नी नहीं मानता था. वो मेरे लिए सिर्फ एक औरत थी जो मेरे बच्चों को जन्म देती है, खाना बनाती है और घर संभालती है. उसके अलावा मेरे मन में उसके लिए कोई खास भावना नहीं थी. मैं बहुत सूखा और इमोशनलेस इंसान था. सिर्फ प्रिया के साथ नहीं, बल्कि हर चीज के साथ. मुझे किसी भी चीज में कुछ खास महसूस नहीं होता था.'

पीयूष मिश्रा बताते हैं कि उन्होंने कुछ सालों से विपस्सना ध्यान करना शुरू किया है, जिसकी मदद से वो चीजें समझने लगे हैं. उनका कहना है कि उनके काम ने उन्हें काफी हद तक बचाए रखा है, वरना वो इस समाज से कट चुके होते. एक्टर ने आगे ये भी बताया कि क्यों उनकी पत्नी प्रिया उन्हें कभी छोड़कर नहीं गईं. 

जब पत्नी को बताया अफेयर का सच

पीयूष मिश्रा ने कहा, 'वो मुझे बहुत प्यार करती थी. उसने मेरे लिए घर से भाग कर शादी की थी, अपने मां-बाप की मर्जी के खिलाफ. उसने मेरे लिए बहुत कुछ कुर्बान कर दिया था. वो कहती थी कि मैं तुमसे तलाक कभी नहीं लूंगी, भले ही तुम कुछ भी कर लो, लेकिन मैं तुम्हें नहीं छोडूंगी. उसकी महानता ही थी कि वो मेरे साथ बनी रही. आज मुझे समझ आता है कि उसके लिए कोई और शब्द नहीं है. उसकी महानता ही थी कि उसने इस शादी को जोड़े रखा. मैं बहुत लकी हूं.'

Advertisement

पीयूष मिश्रा ने उस दिन को भी याद किया जब उन्होंने अपनी पत्नी के सामने अपने एक्सट्रा मेरिटल-अफेयर का खुलासा किया. उन्होंने बताया, 'जब मुझे मेरी गलतियों का एहसास हुआ, मैं एक दिन उसके पास बैठा और उसे सबकुछ बता दिया जो मैंने किया था. हम दोनों रो रहे थे और एक दूसरे को संभाल भी रहे थे. उसके बाद, हमारा मन हल्का हुआ. उसने मुझसे कहा कि तुमने गलतियां कीं. मैंने भी कीं, तुमने थोड़ी ज्यादा की, मैंने कम. इस मामले को यहीं खत्म करते हैं. उसके बाद हमारी एक-दूसरे के लिए समझ काफी मजबूत हो गई.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement