पंचायत के विकास ने खोला पांचवें सीजन का सीक्रेट! कहा 'पहले से बड़ा, बेहतर और खूबसूरत होगा शो'

प्राइम वीडियो के ब्लॉकबस्टर शो पंचायत के सीजन 5 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अब शो में 'विकास' का आइकॉनिक रोल निभाने वाले चंदन रॉय ने अगले सीजन को लेकर एक ऐसा हिंट दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी.

Advertisement
पंचायत 5 की बड़ी अपडेट (Photo: X/@PrimeVideoIN) पंचायत 5 की बड़ी अपडेट (Photo: X/@PrimeVideoIN)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

दर्शकों का फेवरेट सिनेमाई गांव फुलेरा, एक बार फिर से मजेदार किस्सों के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार है. प्राइम वीडियो ने अपने बेहद पॉपुलर शो पंचायत का सीजन 5 कन्फर्म तो कर दिया था, लेकिन इसके बाद से शो को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. और पंचायत की पॉपुलैरिटी ऐसी है कि इस शो की एक-एक खबर के लिए जनता बेसब्र रहती है. तो अब पंचायत के विकास यानी एक्टर चंदन रॉय ने पांचवें सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है.

Advertisement

विकास ने खोला पांचवें सीजन का राज

जहां फैंस पंचायत के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं, वहीं चंदन रॉय का सफर फुलेरा की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुका है. उनकी फिल्मों आर जे बस्तर और द लास्ट राइड को कान्स फिल्म मार्केट में काफी चर्चा मिली, जबकि चंपारण मटन को भी ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली.

पंचायत की बात करें तो पिछले चार सीजन में विकास सिर्फ एक कॉमिक किरदार नहीं रहा. उसकी मौजूदगी और भावनाएं दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती गईं. चंदन का मानना है कि यह बदलाव पहले से तय नहीं था. वैरायटी इंडिया को चंदन ने बताया, 'इस शो की सबसे खूबसूरत बात यह है कि हर किरदार के रिश्ते और उसकी यात्रा समय के साथ बदलती रहती है. विकास का किरदार मेरे लिए ऐसा मौका था, जिसकी मैंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कभी कल्पना भी नहीं की थी. वह शुरू से मुख्य किरदारों में शामिल था, लेकिन इतने सालों में उसका जो असर और विस्तार हुआ है, उसकी वजह दर्शकों का प्यार है. लोग उसकी सादगी और ईमानदार इमोशन्स से कनेक्ट कर पाते हैं.'

Advertisement

पंचायत के अगले सीजन को लेकर चर्चा है कि कहानी की पॉलिटिक्स और इमोशन्स में आगे काफी भूचाल आने वाले हैं. लेकिन चंदन ने कहानी से जुड़ा कोई सीधा खुलासा नहीं किया. लेकिन उन्होंने एक ऐसी बात कही जो पांचवें सीजन की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है. उन्होंने सीजन 5 को सिर्फ तीन शब्दों में बयान किया - 'बड़ा, बेहतर और खूबसूरत.'

क्यों पॉपुलर है पंचायत?

इस सवाल के जवाब में चंदन ने कहा कि कला समाज का आईना भी बन सकती है और कल्पना को हकीकत में भी बदल सकती है. उन्होंने बताया, ' पंचायत लोगों के दिलों तक इसलिए पहुंची क्योंकि उसने भारतीय ग्रामीण जीवन को बेहद वास्तविक तरीके से दिखाया. ये किसी टाइमलाइन से जुड़ी नहीं है, लेकिन इसकी घटनाएं यूनिवर्सल हैं और हर समय सार्थक रहने वाली हैं. पॉलिटिकल और इमोशनल उतार-चढ़ाव हर जगह की हकीकत का हिस्सा होते हैं, ठीक फुलेरा की तरह.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »