सुपरस्टार एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से टूटी पत्नी, कोख में खोया बच्चा, हुआ दर्दनाक तलाक

दिवंगत दिग्गज एक्टर ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने एक्टर संग अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि एक्टर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. वो इस दर्द को सहन नहीं कर पाईं और उन्होंने अपना बच्चा जन्म से पहले ही कोख में खो दिया था.

Advertisement
सीमा कपूर का छलका दर्द (Photo: Instagram) सीमा कपूर का छलका दर्द (Photo: Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

ओम पुरी हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत एक्टर्स में शुमार हैं. उन्होंने कई दशकों तक सिनेमा की दुनिया में राज किया था. अपने शानदार फिल्मी करियर में उन्होंने हर किरदार से फैंस का दिल जीता. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे थे. ओम पुरी ने दो शादियां रचाई थीं. लेकिन उनकी दोनों शादियां टूट गई थीं. अब ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने एक्टर संग अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

Advertisement

क्या बोलीं सीमा कपूर?

ओम पुरी और सीमा कपूर ने 11 साल के रिलेशनशिप में रहने के बाद साल शादी रचाई थी. मगर उनकी शादी लंबी चल नहीं पाई थी, क्योंकि शादीशुदा ओम पुरी की नंदिता संग नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिसकी वजह से ओम पुरी और सीमा का तलाक हो गया था. सीमा उस दौरान प्रेग्नेंट थीं. ओम पुरी की जिंदगी में दूसरी महिला के आने से उनकी शादी तहस-नहस हो गई थी. दर्द की वजह से उन्होंने अपनी कोख में पल रहे बच्चे को जन्म से पहले ही खो दिया था. ओम पुरी ने बाद में पत्रकार और लेखिका नंदिता पुरी से शादी कर ली थी. सीमा ने कहा कि लड़ाई-झगड़ा करने के बजाए उन्होंने खामोश रहना ही ठीक समझा. 

हिंदी रश संग बातचीत में सीमा ने ओम पुरी संग अपने रिश्ते पर कहा- जब पुरी साहब से अनबन हुई, उनकी तरफ से उनकी जिंदगी में कोई और आ गया. मैं तब प्रेग्नेंट थी. मैं अपनी माता जी के पास राजस्थान चली गई थी. सीमा ने बताया कि भले उनका परिवार चाहता था कि वो लीगल एक्शन लें. लेकिन वो इस मामले को कानूनी लड़ाई में बदलने के लिए तैयार नहीं थीं. 

Advertisement


सीमा बोलीं- सभी लोग खासतौर से अन्नू भाई चाहते थे कि मैं लीगल एक्शन लूं, क्योंकि वो मुझे बहुत प्यार करते थे. वो मुझे दुख में नहीं देख सकते थे. इसलिए वो कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते थे, लेकिन मैं लड़ाई के लिए तैयार नहीं थी.

दर्द से कोख में खोया बच्चा

सीमा ने अपने इस फैसले की वजह बताई. उन्होंने आगे कहा- मुझे कभी नहीं लगा था कि हमारा रिश्ता कभी टूटेगा. मुझे लगा अगर यह लोग कानूनी लड़ाई लड़ेंगे तो रिश्ते का फ्यूचर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. दुर्भाग्य से मेरा बच्चा भी नहीं बच पाया. वो उस समय मेरे लिए बहुत कीमती था, क्योंकि पुरी साहब लौट के आने वाले नहीं थे. मैं जिंदगी में कभी शादी करने वाली नहीं थी. तो वो बच्चा ही था, लेकिन वो नहीं हुआ. 


सीमा ने बताया कि वो कोख में मर चुके बच्चे को खत लिखकर अपना दर्द बयां करती थीं. सीमा बोलीं- मैं अपने बच्चे को खत लिखती थी. मैंने उससे पूछती थी- तुम क्यों नहीं आए? क्या ऐसी कमी रह गई थी? फिर उसकी तरफ से मैंने एक जवाब भी लिखा था. 

सीमा ने बताया कि मां के पास लौटने से उनकी जिंदगी में चीजें काफी ज्यादा बदल गई थीं. सीमा बोलीं- मां के पास जाना घातक हो गया था, क्योंकि फिर नंदिता आ गई थी यहां. उन्होंने आगे कहा- मैंने अपना बच्चा खो दिया था. फिर तलाक के पेपर्स आ गए थे. एक के बाद एक झटके मिल रहे थे, मैं उनको डील नहीं कर पा रही थी. 

Advertisement

सीमा ने यह भी दावा किया कि फिर सालों बाद ओम पुरी उनके पास वापस आ गए थे और उनसे माफी मांगी. उनके मुताबिक, ओम पुरी को पछतावा हुआ था कि उन्होंने उनकी पत्नी के साथ गलत किया है. उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा- कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो अपने आप में कंप्लीट होते हैं. मुझे उनके अलावा किसी और रिश्ते में वो गहराई नहीं मिली. पुरी साहब में वो बात थी कि आप उनसे कुछ भी शेयर कर सकते थे, बिना यह सोचे कि वो आपको जज करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »