RCB की जीत का जश्न, मासूम डॉगी का रोना, फैल गया रायता तो नुसरत ने हटाया वीड‍ियो

एक वायरल स्क्रीन रिकॉर्डिंग में यह दावा किया गया है कि नुसरत भरूचा ने RCB की IPL 2026 जीत का जश्न मनाते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें एक आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप थी. अब एक्ट्रेस का रिएक्शन इसमें आया है.

Advertisement
वायरल वीडियो पर नुसरत भरूचा का रिएक्शन (Photo: Instagram/@nushrrattbharuccha) वायरल वीडियो पर नुसरत भरूचा का रिएक्शन (Photo: Instagram/@nushrrattbharuccha)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2026 में हुई शानदार जीत का जश्न मनाते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी. इस वीडियो के बैकग्राउंड  से आ रही एक अजीब सी आवाज ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया और इसे बड़ा मुद्दा बना दिया. 

Advertisement

देखते ही देखते यह पोस्ट आग की तरह फैल गई और लोग उस आवाज की सच्चाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे. अब सोशल मीडिया पर बढ़ते बकवास और गलत अफवाहों को शांत करने के लिए अब खुद नुसरत भरूचा का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो स्क्रीनशॉट शेयर करके इस पूरे मामले के पीछे का सच बताया है और बिना सोचे-समझे ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है.

टीवी स्क्रीन और आवाज का पूरा सच
सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे  इस तस्वीर में बैकग्राउंड में एक टीवी स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिस पर आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली नजर आ रहे हैं. इस स्क्रीनशॉट पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'कुछ लोगों ने तो सच में हद ही कर दी है. एक छोटे से पिल्ले (Puppy) के रोने की आवाज को लेकर इतना बड़ा बवाल खड़ा कर दिया गया, यहां तक कि किसी ने मेरी तरफ से एक फर्जी स्पष्टीकरण (Fake Clarification) भी जारी कर दिया.'

Advertisement

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नुसरत ने लिखा, 'तो असलियत यह है कि मैं अपने दोस्तों के घर पर मैच देख रही थी और उनके छोटे से पिल्ले के रोने की यह आवाज थी. यह वीडियो मेरे दोस्त ने उसी समय दूसरे एंगल से बनाया था, जिसमें वही आवाज आ रही है.'

इस विवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए एक्ट्रेस ने एक और पोस्ट किया. इस तस्वीर में वह छोटा सा पिल्ला साफ नजर आ रहा है जिसके रोने की आवाज पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी गंदी सोच दिखा रहे थे. इस स्टोरी में नुसरत ने लिखा, 'यह वही घर है जहां मैं मैच देख रही थी और यह वही Puppy है. यह वीडियो उसी रात का है, जो थोड़ी देर बाद बनाया गया था.'

आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पहली वीडियो क्यों डिलीट की थी. नुसरत ने लिखा, 'मुझे इस बात का बिल्कुल डर था कि लोग ऐसा ही कुछ घटिया सोचेंगे, इसलिए मुझे उस वीडियो को डिलीट करने की सलाह दी गई थी और मैंने उसे हटा दिया था.'

आखिर में ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने लिखा, 'लोगो, अपनी जंगली और बेकाबू सोच को थोड़ा शांत करो. हाथ में मोबाइल फोन होने का मतलब यह नहीं मिल जाता कि आप किसी को भी हैरेस (परेशान) करने लगें. बिना सोचे-समझे गलत मतलब मत निकालो और न ही किसी चीज के पीछे आंख बंद करके भागो. थोड़ा जिम्मेदार बनो और सोच-समझकर व्यवहार करो.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »