'मंजीरे सुनना चाहता हूं', कुमार विश्वास के गाने पर 'कृष्ण' ने दिखाए तेवर

नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' की एक पंक्ति शेयर की और पूछा, 'क्या कोई इसके गहरे अर्थ को समझ सकता है?' साथ ही उम्मीद जताई कि 'भारतीय, साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार कर लेंगे.'

Advertisement
नीतीश भारद्वाज का सवाल (Photo: Screengrab) नीतीश भारद्वाज का सवाल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

नीतीश भारद्वाज ने एक बार फिर आने वाली फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के संगीत के बारे में बात की है. 1988 की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए मशहूर नीतीश ने अपनी पिछली पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई थी कि दर्शक साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार कर लेंगे और वे फिल्म में तुलसीदास जी की चौपाइयां सुनना चाहते हैं.

Advertisement

नीतीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर 'मंगल रंग' गाने की एक पंक्ति 'मैं बांसुरी, सांस तू' का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या कोई इसके 'गहरे अर्थ को समझ सकता है'. कैप्शन में उन्होंने लिखा: 'मैं 'रामायण' को लेकर अपनी पिछली पोस्ट की इन पंक्तियों पर जोर देना चाहता हूं - 'मुझे बस यही उम्मीद है कि भारतीय, साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार कर लेंगे. साथ ही, मैं फिल्म में मृदंगम और मंजीरे के बीच कहीं तुलसीदास जी की चौपाइयां भी सुनना चाहूंगा. हर भारतीय की आत्मा में इस महाकाव्य की यही पहचान है.'... क्या कोई इसके गहरे अर्थ को समझ सकता है?'

कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 1
फिल्म के निर्माताओं ने इसे दिवाली से ठीक पहले, 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज करने का फैसला किया है. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज', 8 बार ऑस्कर जीतने वाली कंपनी 'DNEG' और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.  'रामायण' को दो पार्ट में एक महाकाव्य के रूप में पेश करने की योजना है.

Advertisement

'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में रिलीज होगी. दोनों भाग पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में भारतीय पौराणिक कथाओं को बड़े पैमाने के विज़ुअल इफेक्ट्स के साथ जोड़ा गया है, और इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस ज़िमर ने तैयार किया है. इसे भारतीय सिनेमा की सबसे मचअवेटेड रिलीज़ में से एक माना जा रहा है.

नीतीश भारद्वाज के बारे में
लोकसभा के पूर्व सांसद, नीतीश मुख्य रूप से बी. आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने चोपड़ा के अन्य कार्यों, जैसे 'विष्णु पुराण' में भी भगवान विष्णु और उनके कई अवतारों का किरदार निभाया है. उन्होंने मराठी फिल्म 'पितृऋण' के साथ डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »