बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. 8 अक्टूबर को आई उनके निधन की खबर ने हर किसी स्तब्ध कर दिया है. नाना वो कलाकार थे, जिनके सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में चाहने वाले थे. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने भी नाना के निधन पर शोक जताया है.
उमर ने सोशल मीडिया पर पाटेकर की तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि क्रिकेटर ने नाना के लिए क्या कहा.
इमोशनल हुए उमर
उमर अकमल ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को श्रद्धाजंलि देते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- उनका काम खत्म हो गया, लेकिन उनका असर पीढ़ियों तक गूंजता रहेगा. सर, आपकी कमी खलेगी. कैप्शन के साथ उन्होंने रोने वाली इमोजी भी बनाई.
पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाना को श्रद्धाजंलि देना इस बात की गवाही दे रहा है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी थी. फिल्मी सितारे हों, नेता हों या क्रिकेटर वो हर किसी के दिल में बसते थे. उन्होंने अभिनय से सिर्फ हिंदुस्तानियों नहीं, पाकिस्तानियों का भी दिल जीत लिया था. इसलिए उनका जाना दुनियाभर के लोगों के लिए एक लॉस है.
पुणे में हुआ अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का निधन गुरुवार को गोवा में उनके निवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. उन्हें बेहोश पाए जाने के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसके बाद उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया.
नाना पाटेकर की पार्थिव देह गुरुवार शाम पुणे लाया गया और खड़कवासला के पास डोंजे स्थित उनके फार्महाउस पर पहुंचाया गया. मराठी रंगमंच और हिंदी-मराठी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उसी फार्महाउस पर अंतिम विदाई दी गई. अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों और कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अभिनेता जैकी श्रॉफ सहित कई लोग डोंजे पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. बड़ी संख्या में प्रशंसक भी इस विदाई समारोह में शामिल हुए.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क