धनुष संग शादी की चर्चा के बीच मृणाल ठाकुर ने वेडिंग प्लान्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब बनेंगी दुल्हन

मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की अफवाहें काफी ज्यादा उड़ी, जिसपर एक्ट्रेस ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी थी. अब मृणाल ने अपने वेडिंग प्लान्स पर खुलकर बात की है और बताया है कि वो कब दुल्हन बनने वाली हैं.

Advertisement
मृणाल ठाकुर की शादी (Photo: Instagram @mrunalthakur) मृणाल ठाकुर की शादी (Photo: Instagram @mrunalthakur)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. उनको लेकर ऐसी अफवाहें उड़ीं कि वो साउथ स्टार धनुष को डेट कर रही हैं. दोनों पिछले काफी समय से रिश्ते में थे, मगर अब वो अपनी जिंदगी के अगले फेज यानी शादी की तरफ बढ़ना चाहते हैं. 

क्या हैं मृणाल के वेडिंग प्लान्स?

धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी 14 फरवरी के दिन होनी बताई गई. हालांकि इन सभी खबरों में कोई सच्चाई नहीं निकली. क्योंकि खुद मृणाल ने साउथ स्टार संग शादी की अफवाहों को खारिज किया था. मृणाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को प्रमोट करने में बिजी हैं. इस दौरान वो अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी संग मीडिया से फिल्म को लेकर बातचीत कर रही हैं.

Advertisement

इस बीच उनसे उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल भी किए गए. एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में मृणाल से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया. एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वो अपनी शादी को लेकर हो रहीं चर्चाओं के बारे में क्या कहेंगी? तो इसपर उन्होंने कहा, 'हां, शादी तो होने वाली है. जब सही लड़का, सही समय और सही मौका मिलेगा, तो मैं खुद सबसे पहले सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट करूंगी.'

शादी की अफवाहों पर क्या बोली थीं मृणाल?

मृणाल ने धनुष संग अपनी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कहा था, 'मैं? नहीं. मुझे लगता है 14 अप्रैल को अप्रैल फूल्स डे बन जाएगा... 14 फरवरी अप्रैल फूल्स डे बन जाएगा. क्योंकि पता नहीं किसने ये बात शुरू की... सबसे पहले तो, मेरे नाम से कोट किया गया है. लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ कहा ही नहीं. और वो बस कहते हैं कि मृणाल ने कहा है. मैं सोचा कि वाओ, ये कितनी शानदार बात है. ये तो डरावना है.' 

Advertisement

मृणाल और धनुष की डेटिंग की अफवाहें तबसे शुरू हुई, जबसे दोनों एक-दूसरे की फिल्मों के प्रीमियर पर नजर आए. धनुष को एक्ट्रेस की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर, तो मृणाल को धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैप-अप पार्टी में देखा गया. इसी के बाद से दोनों के रिश्ते की चर्चा होने लगी. हालांकि दोनों ही स्टार्स ने अपने रिश्ते को कभी कंफर्म नहीं किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement