Mission Majnu Teaser Out: पाकिस्तान को जवाब देगा भारत का जांबाज 'मजनू', टीजर में दिखी सिद्धार्थ मल्होत्रा की देशभक्ति

टीजर में सिद्धार्थ पाकिस्तान में ही रह रहे भारतीय जासूस बने दिख रहे हैं, जो देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. वहीं रश्मिका मंदाना उनके साथ लव इंटरेस्ट के तौर पर जुड़ी हुई हैं. रश्मिका की ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी.

Advertisement
मिशन मजनू टीजर: सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू टीजर: सिद्धार्थ मल्होत्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए जबरदस्त खुशखबरी है. सिद्धार्थ की एक और देशभक्ति फिल्म मिशन मजनू का टीजर रिलीज कर दिया गया है. सिद्धार्थ एक बार फिर देश के लिए लड़ते और मर-मिटते नजर आएंगे. इस फिल्म से पहली बार सिद्धार्थ और रश्मिका मंदाना की जोड़ी लोगों को ऑनस्क्रीन देखने को मिलेगी. इस फिल्म का डायरेक्शन शांतनु बागची ने किया है.

Advertisement

छा गए सिद्धार्थ मल्होत्रा

टीजर को देख आप ये नहीं कह पाएंगे कि ये वही चॉकलेटी बॉय सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं. सिद्धार्थ इस फिल्म में एक रॉ एजेंट का रोल अदा कर रहे हैं. और कहना पड़ेगा कि सिद्धार्थ फिलहाल तो जस्टिस करते दिख रहे हैं. टीजर ही फिल्म का पहला इम्प्रेशन होता है, सिद्धार्थ इसमें फेल तो बिल्कुल नहीं हो रहे हैं. ऐसा फैंस भी मानते हैं. टीजर में सिद्धार्थ पाकिस्तान में ही रह रहे भारतीय जासूस बने दिख रहे हैं, जो देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. वहीं रश्मिका मंदाना उनके साथ लव इंटरेस्ट के तौर पर जुड़ी हुई हैं. रश्मिका की ये दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी. टीजर में उनकी झलक ही दिखी हैं, लेकिन उसमें भी वो दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत नजर आ रही हैं.  

Advertisement

एक्शन देख इम्प्रेस फैंस

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग के दौर में सेट इस कहानी को पूरी तरह से देश भक्ति फील दी गई हैं. जहां भारत से तीन बार हार जाने के बाद पाकिस्तान न्यूक्लियर अटैक की तैयारी में है. लेकिन रॉ एजेंट बने सिद्धार्थ ऐसा होने नहीं देंगे. टीजर में एक्शन करते सिद्धार्थ काफी प्रॉमिसिंग लग रहे हैं. फैंस कमेंट्स कर सिद्धार्थ की काफी तारीफ कर रहे हैं. कमेंट्स तो मजेदार हैं ही, बाकी तो 20 जनवरी को पता लग जाएगा कि असलियत में फिल्म दर्शकों को कितना इम्प्रेस कर पाती है. फैंस को सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है. सिद्धार्थ मल्होत्रा को इसके पहले फिल्म थैंक गॉड में देखा गया था, वहीं रश्मिका गुडबाय में नजर आई थीं.

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को रुनी स्क्रूवाला, अमर भुताला और गरिमा मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. मिशन मजनू सच्ची घटनाओं से इंस्पायर है और यह भारत के महत्वपूर्ण मिशन में से एक पर आधारित है. फिल्म में कुमुद मिश्रा, परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन की भी अहम भूमिका है. यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »