कास्टिंग काउच का श‍िकार बने म‍िलिंद सोमन? बोले- स्टारडम ने बचा ल‍िया

मिलिंद सोमन ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात करते हुए बताया कि उन्हें अपने करियर में कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा. 90 के दशक में पहले से फेमस होने की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान के साथ एंट्री की और अपने अनुभव शेयर किए.

Advertisement
मिलिंद सोमन का अनुभव (Photo: ITG) मिलिंद सोमन का अनुभव (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

शोबिज इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज लगातार कास्टिंग काउच पर बात करती आई हैं. लेकिन कई बार एक्टर्स ने भी संगीन खुलासे किए हैं. अब सुपर मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन ने भी इस भद्दे चलन पर बात की है. उन्होंने बताया कि वो पहले से ही इंडस्ट्री में काफी फेमस थे. उनकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा थी.

मिलिंद ने झेली मुश्किलें?

मिलिंद ने कहा कि जब उन्होंने 1990 के दशक में शुरुआत की, तब फैशन इंडस्ट्री काफी छोटी थी और वो पहले से ही एक जाना-पहचाना चेहरा थे. इसी वजह से उन्हें वैसा संघर्ष नहीं करना पड़ा, जैसा आज के नए लोगों को करना पड़ता है. मिलिंद के मुताबिक, उनके मामले में कास्टिंग काउच की कोई गुंजाइश ही नहीं थी, क्योंकि उस समय वो कई डिजाइनर्स से भी ज्यादा पॉपुलर थे. इंडस्ट्री में लोग उन्हें पहले से जानते थे और उन्होंने फिल्मों और टीवी में भी एक मजबूत पहचान के साथ एंट्री की.

Advertisement

जूम से बातचीत में मिलिंद ने कहा- मैं बहुत जल्दी टॉप पर पहुंच गया था. कास्टिंग काउच का सवाल ही नहीं था. जिन डिजाइनर्स के साथ मैं काम कर रहा था, उनसे भी मैं ज्यादा फेमस था. जब मैंने शुरुआत की, तब तरुण तहिलियानी, रोहित बल जैसे कुछ ही डिजाइनर्स थे और आज भी कुछ काम कर रहे हैं. आज जो कई बड़े डिजाइनर्स हैं, वो बाद में आए. वो मेरे दोस्त भी बन गए. मैं फिल्मों और टीवी में एक अलग लेवल से गया था. मैं ऐसा नहीं था कि कोई मुझे नहीं जानता. हर कोई मुझे जानता था, इसलिए मैं वहां था. यहां तक कि अलीशा चिनॉय ने भी मुझे अपने म्यूजिक वीडियो ‘मेड इन इंडिया’ के लिए खुद बुलाया था.

जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिलने पर हुए ट्रोल

Advertisement

मिलिंद ने ये भी बताया कि वो हमेशा से अपने लुक्स और खुद को एक्सप्रेस करने के तरीके को लेकर कॉन्फिडेंट रहे हैं. जब उन्होंने मॉडलिंग शुरू की, तो उनका काम जल्दी ही लोगों के बीच पॉपुलर हो गया. अपने मशहूर म्यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उस वीडियो के आइडिया और इमेज पर ज्यादा ध्यान देते थे, न कि उन पर एक इंसान के तौर पर.

उन्होंने बताया कि वो इस तरह की अटेंशन को पर्सनली नहीं लेते. उनके लिए ये सिर्फ एक किरदार या इमेज होती है, जो लोग देखते हैं, न कि असली वो खुद. आज भी अगर कोई उन्हें ट्रोल करता है या कुछ गलत कहता है, तो वो उससे प्रभावित नहीं होते. इसी सोच की वजह से वो शांत रहते हैं और दूसरों की बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते. बल्कि उन्हें ऐसी बातें कभी-कभी मजेदार लगती हैं, परेशान करने वाली नहीं.

मेड इन इंडिया म्यूजिक वीडियो में मिलिंद सोमन और अलीशा चिनॉय नजर आए थे, 1995 में रिलीज हुआ था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement