दिव्या भारती को नहीं भूलीं ममता कुलकर्णी, बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की यादें

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती की 52वें जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है. दिव्या भारती ने कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई थी, लेकिन 1993 में मात्र 19 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था.

Advertisement
दिव्या भारती की अनसीन फोटो (PHOTO: Instagram @mamtakulkarniofficial_____) दिव्या भारती की अनसीन फोटो (PHOTO: Instagram @mamtakulkarniofficial_____)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

कहते हैं कि दिव्या भारती 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थीं. उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. बड़े-बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनके साथ काम करने को बेताब रहते थे. लेकिन वो बेहद कम उम्र में दुनिया छोड़ कर चली गईं. ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती की फोटो शेयर कर बॉलीवुड के सुनहरे दौर को फिर जिंदा कर दिया है.  

Advertisement

ममता को आई दिव्या भारती की याद 
25 फरवरी को दिव्या भारती की 52वीं बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जा रही है. एक्ट्रेस के खास दिन पर ममता कुलकर्णी ने पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है. तस्वीर में दिव्या, ममता को देखकर मुस्कुरा रहा रही हैं. साड़ी बिंदी और गहनों से सजी दिव्या की खूबसूरती से नजरें चुराना नामुमकिन लग रहा है. तीखे-नैन नक्श वाली ममता भी अपनी अदाओं से महफिल लूटती नजर आ रही हैं. 

एक तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है और दूसरी कलरफुल, लेकिन दोनों फोटोज का एंगल एक ही. फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 90s की दोनों डीवाओं का गहरा बॉन्ड रहा होगा. ममता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपने वक्त की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती को जन्मदिन की बधाई. आपको जन्मदिन की बधाई दिव्या भारती. 

Advertisement

इमोशनल हुए फैन्स 
दिव्या का निधन 1993 में महज 19 साल की उम्र में हो गया था. अप्रैल 1993 में घर की बालकनी से गिरने से उनकी मौत हो गई थी. इंडस्ट्री में दिव्या भारती का सफर छोटा लेकिन चमकदार था. उनकी मौत सबके लिए एक सदमा थी. दिव्या ने तेलुगु फिल्म 'बॉब्बिली राजा' से एक्टिंग डेब्यू किया था. फिर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और 'विश्वात्मा', 'दीवाना' जैसी मूवीज से धूम मचा दी. उनकी डांसिंग और एक्टिंग ने सबको दीवाना बना दिया. उनकी फिल्में आज भी यूट्यूब पर मौजूद हैं. 

एक तरफ जहां दिव्या भारती दुनिया को अलविदा कह चुकी है. ममता कुणकर्णी भक्ति की राह पर हैं. लेकिन दोनों एक्ट्रेसेस की दोस्ती और केमिस्ट्री आज भी यादों में जिंदा है. 

ममता के इंस्टाग्राम पर दिव्या भारती की फोटो देखकर फैन्स इमोशनल हो रहे हैं. फैन्स का कहना है कि उनके जैसी एक्ट्रेस ना कोई थी और ना होगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement