खान परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सलमान खान के पिता और फेमस स्क्रीनराइटर सलीम खान बीते कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसे में पूरा परिवार लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. सभी सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता में हैं. अब खान परिवार की एक्स बहू मलाइका अरोड़ा भी सलीम खान को देखने पहुंचीं.
अस्पताल के बाहर दिखीं मलाइका
अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया. मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ सलीम खान का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचीं. गाड़ी से उतरकर मलाइका सीधा अस्पताल में चली गईं. मलाइका थोड़ी घबराई हुई दिखीं. सलीम खान की सेहत को लेकर उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आई. सोशल मीडिया पर मलाइका के वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं.
बता दें कि अरबाज खान संग तलाक के बाद भी मलाइका, खान परिवार संग खास बॉन्ड शेयर करती हैं. खान परिवार की पार्टीज, लंच डेट में मलाइका को भी कई दफा स्पॉट किया जाता है. मलाइका और अरबाज अलग होने के बाद भी मुश्किल वक्त में एक दूसरे के साथ चट्टान की तरह खड़े रहते हैं.
खान परिवार के सभी लोग लगातार अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं. मुश्किल वक्त में पूरा परिवार एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहा है. इंडस्ट्री के कई लोग सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे थे. शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, जावेद अख्तर, आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी संग सलीम खान को देखने पहुंचे थे. सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था.
सलीम खान को क्या हुआ?
सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया संग बातचीत में उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है. उन्हें ब्रेन में बहुत ही मामूली रक्तस्राव (Brain Hemorrhage) हुआ था, जिसके लिए एक प्रोसिजर (DSA) किया गया है. डॉक्टर ने ये भी बताया था कि सलीम खान की कंडीशन स्टेबल है. वो ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. फिलहाल वो डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में हैं.
इस समय खान परिवार समेत पूरा बॉलीवुड और सभी फैंस सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
aajtak.in