मराठी लेजेंड विठाबाई की कहानी नहीं है श्रद्धा की 'ईठा'! डायरेक्टर ने खोला राज, विवाद पर दी सफाई

फिल्म ईठा को लेकर इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने कुछ बातें साफ की हैं. उन्होंने बताया है कि ये फिल्म लावणी लेजेंड विठाबाई की जिंदगी पर नहीं बनाई गई है. कुछ वक्त पहले इसपर भयंकर विवाद खड़ा हुआ था, इसलिए डायरेक्टर ने अपनी फिल्म पर सफाई दी.

Advertisement
श्रद्धा की फिल्म ईठा (Photo: ITGD) श्रद्धा की फिल्म ईठा (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म ईठा लेकर सिनेमाघरों में आने वाली हैं. ये एक ऐसी डांसर की कहानी है, जिसने अपनी लावणी से एक समय महाराष्ट्र में धूम मचा दी थी. फिल्म काफी समय से चर्चा में है, क्योंकि इसे लावणी लेजेंड विठाबाई की जिंदगी पर आधारित बताया गया. अब फिल्म ईठा के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने इसपर कुछ सफाई दी है. 

Advertisement

ईठा की कहानी पर दी सफाई

कुछ समय पहले फिल्म ईठा के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. सवाल उठे कि इसका नाम विठा की जगह, ईठा क्यों रखा गया है. हालांकि फिर डायरेक्टर ने विठाबाई के परिवार को आश्वासन दिलाया, जिसके बाद मामला ठंडा हुआ. लेकिन अब उनका कहना है कि ये फिल्म विठाबाई की जिंदगी पर बनी ही नहीं है.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान लक्ष्मण उतेकर से पूछा गया था कि क्या फिल्म की स्क्रीनिंग मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई के परिवार के लिए भी रखी जाएगी? इस पर डायरेक्टर ने साफ किया कि ईठा विठाबाई को श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं बनाई गई है. बल्कि फिल्म की कहानी उनकी जिंदगी पर लिखी गई किताब में बताई गई कुछ घटनाओं से प्रेरित है. उन्होंने कहा- ये फिल्म विठाबाई को सम्मान देने के लिए नहीं बनाई गई है. ये उनकी जिंदगी पर आधारित किताब तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा में बताई गई कुछ घटनाओं से प्रेरित है.

Advertisement

ब्लॉकबस्टर थी डायरेक्टर की पिछली फिल्म

लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म ईठा से पहले विक्की कौशल की छावा डायरेक्ट की थी, जो पिछले साल हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी. वो फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित थी. उसमें हमने संभाजी महाराज और मुघल शासक औरंगजेब के बीच लड़ाई और विद्रोह की कहानी देखी. 

अब छावा के बाद ईठा भी एक सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी है, जो 4 दिसंबर को रिलीज होगी. इसमें श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान आयुब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »