समंदर में डूबने वाली थीं लारा दत्ता, जान बचाने कूदे अक्षय कुमार, लगा शॉक, बोलीं- मैं पत्थर बन गई थी

लारा दत्ता ने बताया कैसे ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान एक लहर उन्हें समुद्र में ले गई और अक्षय कुमार ने उनकी जान बचाई. जानिए कैसे उन्होंने 30 की उम्र में तैरना सीखा और ‘ब्लू’ फिल्म में काम किया.

Advertisement
अक्षय कुमार ने बचाई थी लारा दत्ता की जान (Photo: ITG) अक्षय कुमार ने बचाई थी लारा दत्ता की जान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

शूटिंग के दौरान अक्सर सेट पर स्टार्स के साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है. लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता की एक बार जान जाते जाते बची थी. लारा ने अपने करियर में ग्लैमरस, कॉमिक और एक्शन वाले कई किरदार निभाए हैं. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे डरावनी कहानी किसी फिल्मी रोल की नहीं, बल्कि असल जिंदगी की है. और इस इंसीडेंट से उन्हें बचाने वाले असली हीरो भी कोई और नहीं बल्कि- अक्षय कुमार हैं.

Advertisement

लारा की बचाई जान

लारा ने हाल ही में बताया कि जब एक तेज लहर उन्हें समुद्र में बहाकर ले गई थी और उनके को-स्टार अक्षय कुमार ने उनकी जान बचाई थी. ये हादसा उनकी डेब्यू फिल्म 'अंदाज' के सेट पर हुआ था. एशियन टेलीविजन नेटवर्क कनाडा से बातचीत में लारा ने अपने करियर के सबसे खौफनाक अनुभव को याद किया.

लारा साल 2000 में मिस यूनिवर्स बनी थीं और फिर 2003 में फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में आईं. उन्होंने बताया कि एक डांस सीन की शूटिंग के दौरान सब कुछ अचानक गलत हो गया. सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि उन्हें तैरना ही नहीं आता था. उन्होंने कहा- मैं पानी के नीचे चली गई, लेदर कपड़े पहने थे, तैरना नहीं आता था, पत्थर की तरह नीचे डूब गई.

अगर उस वक्त अक्षय कुमार वहां नहीं होते, तो हादसा और भी खतरनाक हो सकता था. अक्षय ने तुरंत उन्हें पकड़ा और किनारे तक ले आए. इसके बाद लारा को हाइपोथर्मिक शॉक हुआ, शूटिंग रोक दी गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

30 की उम्र में सीखी डाइविंग

इस घटना का उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा. जब बाद में अक्षय कुमार ने उन्हें फिल्म ब्लू के लिए रिकमेंड किया, जिसमें पानी के अंदर शूटिंग करनी थी, तो लारा ने पहले साफ मना कर दिया. उन्होंने अक्षय को फोन करके कहा कि वो ये फिल्म नहीं कर सकतीं. इस पर अक्षय का सीधा जवाब था- तैरना सीख लो. लारा ने हंसते हुए बताया- 30 साल की उम्र में उन्होंने मुझसे कहा कि डाइविंग सीखो. मैंने सोचा मैं ही पागल मिली हूं.

लेकिन आखिरकार उन्होंने डर पर काबू पाया, 30 साल की उम्र में तैरना सीखा और ब्लू फिल्म साइन कर ली. यह फिल्म, जिसे एंथनी डी’सूजा ने डायरेक्ट किया था, 2009 में रिलीज हुई थी और उस समय बॉलीवुड की सबसे बड़ी अंडरवॉटर फिल्मों में से एक मानी जाती थी. फिल्म की शूटिंग भी आसान नहीं थी. कई सीन असली शार्क के साथ शूट किए गए. यहां तक कि अक्षय कुमार के साथ भी एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब क्लाइमैक्स सीन के दौरान उनका सिर समुद्र में डूबे जहाज से टकरा गया और वो खून बहने के बावजूद किसी तरह ऊपर आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »