Cocktail 2: बिकिनी में कृति सेनन, क्लोजअप शॉर्ट्स देखकर भड़के यूजर्स, बोले- बी-ग्रेड

कृति सेनन, शाहिद कपूर और राश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज हो चुकी है, जिसे आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म के बिकिनी सीन, खासकर कृति सेनन के क्लोजअप शॉट्स, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Advertisement
बिकिनी पर ट्रोलिंग (Photo: Social Media) बिकिनी पर ट्रोलिंग (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

कृति सेनन, शाहिद कपूर और राश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन कृति के बिकिनी सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के बाद अब 'कॉकटेल 2' की रिलीज के साथ यूजर्स फिर से फिल्मों में एक्ट्रेस के आई-कैंडी होने पर बात कर रहे हैं, खासकर कृति के बिकिनी सीन पर. 

Advertisement

बिकिनी पर हंगामा 
'कॉकटेल 2' में कृति सेनन को बिकिनी में फिगर फ्लॉन्ट करते देखा गया. एक सीन में कृति सेनन के क्लोजअप बिकिनी शॉट्स दिखाए गए. कृति के क्लोजअप बिकिनी शॉट्स देखकर इंटरनेट पर हंगामा हो गया है. एक यूजर ने लिखा कि क्या कृति के क्लोजअप बिकिनी शॉट्स होने चाहिए थे, नहीं. दूसरे ने लिखा कि अब हम पाखंडी नहीं बन सकते. अगर हमने पेद्दी में जाह्नवी कपूर के चित्रण पर आवाज उठाई थी, तो हमें कॉकटेल 2 पर भी वही बात उठानी चाहिए. सीन सेन्सुअल था और बिकिनी शॉट्स की मांग करता था, पर पीछे से क्लोजअप सही नहीं लगे.

अन्य ने लिखा कि पाखंड!! जो लोग कॉकटेल 2 में कृति सेनन के बिकिनी और दूसरे क्लोजअप स्किन शो शॉट्स पर वाह-वाही कर रहे हैं, वही लोग थे जिन्होंने जाह्नवी के पेद्दी के क्लोजअप शॉट पर महिलाओं के आई-कैंडी पर रोना मचाया था.

Advertisement
बिकिनी पर ट्रोलिंग
बिकिनी पर कोहराम
बिकिनी पर ट्रोलिंग
बिकिनी में ट्रोलिंग

एक शख्स ने लिखा कि हिंदी सिनेमा का पाखंडी रवैया महिलाओं के गंदे चित्रण को गैसलाइट कर रहा है. कृति की नाभि और चेस्ट के शर्मनाक शॉट्स. सहमति की कोई परवाह नहीं.

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो इसकी शुरुआत अच्छी रही है. फिल्म पहले दिन भारत में लगभग Rs 10–12 करोड़ के बीच कमा सकती है, जो कि एक अच्छा नंबर माना जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »