डायरेक्टर हार्दिक गज्जर की फिल्म कृष्णावतारम लगातार दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. पॉजिटिव रिव्यूज और जनता के दमदार वर्ड ऑफ माउथ के भरोसे, बड़ी स्टारकास्ट न होने के बाद भी कृष्णावतारम बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. शुक्रवार से इसके सामने आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' भी रिलीज हुई. साथ ही संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' भी थिएटर्स में पहुंची. नई फिल्मों के आने से कृष्णावतारम के हिस्से की स्क्रीन्स भी कम हो गईं. मगर जनता पर इस श्रीकृष्ण कथा का जादू ऐसा चल रहा है कि इसने दूसरे शुक्रवार को पहले शुक्रवार से भी ज्यादा कलेक्शन किया.
कृष्णावतारम का सॉलिड सेकंड फ्राइडे
पहले शुक्रवार के मुकाबले दूसरे शुक्रवार को कमाई गिरना एक नॉर्मल ट्रेंड है. दूसरे शुक्रवार को जो फिल्में पहले शुक्रवार का आधा भी कमा लें, उन्हें सॉलिड माना जाता है. मगर कृष्णावतारम इस ट्रेंड से बहुत आगे चल रही है. पहले हफ्ते में करीब 13.5 करोड़ रुपये कमाकर आ रही कृष्णावतारम का शुक्रवार से दूसरा हफ्ता शुरू हो गया. पहले शुक्रवार को कृष्णावतारम ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
अब सैकनिल्क का डेटा बताता है कि दूसरे शुक्रवार को कृष्णावतारम ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पहले शुक्रवार से ज्यादा है. 8 दिनों में कृष्णावतारम का नेट कलेक्शन 15 करोड़ रुपये के बहुत करीब पहुंच गया है.
कम हुए शोज, फिर भी दमदार है फिल्म
पिछले गुरुवार को कृष्णावतारम करीब 500 शोज के साथ रिलीज हुई थी. शुक्रवार से इसके शोज बढ़कर 1500 के करीब पहुंचे और हफ्ते के बीच में थिएटर्स ने इसके 2200 शोज चलाए. लेकिन इस शुक्रवार नई फिल्मों के आने से कृष्णावतारम के शोज कम हुए हैं.
शुक्रवार से इसके शोज 1600 के आसपास पहुंच गए हैं. इसके बावजूद पहले सोमवार से बेहतर कलेक्शन करना बताता है कि बॉक्स ऑफिस पर कृष्णावतारम का होल्ड तगड़ा है. यानी इसे लगातार दर्शक मिल रहे हैं. दूसरी तरफ नई फिल्मों 'पति पत्नी और वो दो' और 'आखिरी सवाल' को दर्शकों से बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है. यानी शनिवार और रविवार की छुट्टी पर बड़े जंप का चांस कृष्णावतारम के पास ज्यादा बेहतर है, दोनों नई फिल्मों से भी ज्यादा.
अब देखना है कि लिमिटेड स्क्रीन्स पर आई कृष्णावतारम को दूसरे हफ्ते में जनता दिल खोलकर प्यार देती है या नहीं. लगातार एक हफ्ते तक कृष्णावतारम अपना दम तो पहले ही दिखा चुकी है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क