कृष्णावतारम से तीन गुना ज्यादा शोज, तब भी भीड़ नहीं जुटा पा रही आयुष्मान की फिल्म, कृष्ण भक्ति पड़ी भारी!

बॉलीवुड की ओर से कृष्ण की कहानी लेकर आई फिल्म कृष्णावतारम के शोज घट गए. लेकिन इसके बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को तगड़ी टक्कर दे रही है.

Advertisement
पति-पत्नी पर भारी पड़ी कृष्ण की कहानी (Photo: ITGD) पति-पत्नी पर भारी पड़ी कृष्ण की कहानी (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

ऑडियंस के हाथ में एक ऐसी शक्ति होती है, जिसके आगे अच्छी बड़ी फिल्में भी फेल हो जाती हैं. सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड की तरफ से कई फिल्में लगी हैं, मगर उनमें से सिर्फ एक ही है जो अपना जादू बिखेरती हुई दिखी है. छोटे बजट में भगवान श्री कृष्ण की कहानी लेकर आई कृष्णावतारम, बॉक्स ऑफिस पर सबके छक्के छुड़ा रही है और इस महीने एक बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आई है. 

Advertisement

कृष्ण की लीला का दिखा जादू

कृष्णावतारम 7 मई को थिएटर्स में लगी, जो श्री कृष्ण की प्रेम गाथा दिखाती है. इसे उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया जा चुका था. लोग कृष्ण भक्ति देखने थिएटर्स भी पहुंच रहे. देशभर में इसके शोज भले ही कम हों, मगर कोई इसे देखना का मौका नहीं छोड़ रहा है. करीब 20-30% तक थिएटर में ऑक्यूपेंसी नोट की जा रही थी. 

जब इस हफ्ते एक बड़ी फिल्म पति पत्नी और वो दो थिएटर्स में लगी, तब कृष्णावतारम के शोज में कमी आ गई. आयुष्मान खुराना, जिनकी गिनती इस समय इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है उनकी फिल्म को 6500 से ज्यादा स्क्रीन्स में लगाया गया. मगर पहले दिन पति पत्नी और वो दो फिल्म का कलेक्शन, कृष्णावतारम से कमजोर दिखा था. ज्यादा शोज होने के बावजूद, आयुष्मान की फिल्म सिर्फ 4 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी. वहीं कृष्णावतारम आधे से भी कम शोज में 1.20 करोड़ कमा गई. अब शनिवार के दिन भी कृष्ण की भक्ति, पति-पत्नी के पंगे पर भारी पड़ती दिखी.

Advertisement

कमजोर रही आयुष्मान की फिल्म

सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, पति पत्नी और वो दो फिल्म ने अपने दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 60% का जंप है. लेकिन थिएटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 16% रही. वहीं, कृष्णावतारम ने अपने 10वें दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए और थिएटर में 28.7% ऑक्यूपेंसी नोट की गई. शनिवार को सिर्फ 1,836 शोज के बावजूद कृष्ण की कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया. फिल्म पति पत्नी और वो दो का टोटल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं कृष्णावतारम 17.02 करोड़ रुपये कमा चुकी है. 

कृष्णावतारम का बजट करीब 40-80 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसमें कोई बड़ा स्टार भी नहीं है. लेकिन भगवान कृष्ण की कहानी ही ऐसी रही, जिसे उनके भक्त देखने पहुंच रहे. दूसरी तरफ, आयुष्मान की फिल्म का एस्टीमेटेड बजट 60-65 करोड़ रुपये माना जा रहा है, जिसमें कई बड़े स्टार्स जैसे सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत सिंह हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement