YRF ने दिया धोखा और थार से एग्रीमेंट के बाद निकाला बाहर! फिल्म 'कर्तव्य' के एक्टर का छलका दर्द

हाल ही में आई नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'कर्तव्य' में 14 साल के बच्चे का किरदार निभाने वाले युधवीर अहलावत इन दिनों बेहतरीन सपोर्टिंग रोल के लिए लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उन्होंने बॉलीवुड को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Advertisement
युधवीर अहलावत ने खोले राज (Photo: Instagram/@yudhvir__ahlawat) युधवीर अहलावत ने खोले राज (Photo: Instagram/@yudhvir__ahlawat)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कर्तव्य' में एक 14 साल के बच्चे का दमदार किरदार निभाकर हर तरफ वाहवाही लूट रहे एक्टर युधवीर अहलावत इन दिनों सुर्खियों में हैं. बेहतरीन सपोर्टिंग रोल के लिए लगातार चर्चाओं में बने युधवीर ने हाल ही बॉलीवुड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. एक्टर ने बिना किसी झिझक के फिल्म इंडस्ट्री के अपने कुछ बेहद कड़वे और बुरे एक्सपीरियंस को शेयर किया.

Advertisement

भूपेंद्र पंवार (BHUPENDER PANWAR) के पॉडकास्ट में युधवीर ने बताया कि कैसे यशराज फिल्म्स (YRF) जैसे बड़े बैनर की फिल्म 'शमशेरा' में उनके साथ धोखा हुआ और कैसे अनिल कपूर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'थार' में एग्रीमेंट साइन होने के बावजूद उन्हें ऐन वक्त पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

यशराज फिल्म्स पर बड़ा खुलासा
युधवीर अहलावत ने अपने करियर के बुरे दौर को याद करते हुए बताया कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' के दौरान उन्हें काफी अलग और अजीब एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा कि यशराज फिल्म्स (YRF) का काम करने का तरीका बड़ा क्रेजी है. उन्हें जब भी YRF की तरफ से फोन आते थे, वे हमेशा रात के 12 बजे के बाद ही आते थे. ऐसे ही एक रात को उनके पास कॉल आया कि 'शमशेरा' फिल्म बन रही है और वे एक रोल के लिए उनका ऑडिशन लेना चाहते हैं. इसके बाद उनका ऑडिशन हुआ और कुछ समय बाद उन्हें कॉल पर खुशखबरी दी गई कि उन्हें एक कैरेक्टर के लिए लॉक कर लिया गया है, जिसमें उनका कुल 22 दिनों का काम होगा.

Advertisement

जूनियर आर्टिस्ट की तरह बर्ताव
YRF जैसे बड़े बैनर के साथ काम करने का सपना हर एक्टर का होता है, इसलिए युधवीर भी इस मौके को पाकर बेहद खुश थे. लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. युधवीर ने बताया कि 22 दिन का काम बोलकर उन्हें सिर्फ 5 दिन ही सेट पर बुलाया गया, जिनमें से केवल 3 दिन उनका शूट हुआ. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि बिना बताए उन्हें एक मुख्य ऑडिशन वाले रोल की जगह 'फीचर कास्ट' (जूनियर आर्टिस्ट जैसी कैटेगरी) में डाल दिया गया. जिस रोल का उन्होंने ऑडिशन दिया था, वह किसी और बच्चे को दे दिया गया. इस बर्ताव से आहत होकर युधवीर ने न तो फिल्म का प्रमोशन किया और न ही उन्हें पूरा पैसा मिला, उन्हें सिर्फ 5 दिनों का ही पेमेंट मिला. इस धोखे के बाद अब उनका मन दोबारा कभी YRF के साथ काम करने का नहीं करता.

एग्रीमेंट के बाद भी किया गया रिप्लेस
बॉलीवुड में सिर्फ 'शमशेरा' ही नहीं, बल्कि एक और बड़े प्रोजेक्ट में युधवीर को बड़ा झटका लगा था. उन्होंने बताया कि अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'थार' के लिए उनका सिलेक्शन हो चुका था. अनिल कपूर सर के प्रोडक्शन हाउस के साथ बकायदा एग्रीमेंट (कागजी कार्रवाई) भी साइन हो गया था. लेकिन एग्रीमेंट होने के बावजूद उन्हें अचानक फिल्म से हटा दिया गया.

Advertisement

जब उन्होंने इसका कारण जानने की कोशिश की, तो उन्हें बस इतना कहकर टाल दिया गया कि उस कैरेक्टर को ही स्क्रिप्ट से पूरी तरह हटा दिया गया है. फिल्म इंडस्ट्री के इन कड़वे अनुभवों ने युधवीर को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »