विवादों के बीच करण औजला ने किया नए कॉन्सर्ट का ऐलान, पुरानी गलती सुधारने का वादा

करण औजला ने मुंबई में होली के मौके पर अपना कॉन्सर्ट रखा था, जिससे कई लोग नाराज हुए थे. उनका कहना था कि शो में काफी मिसमैनेजमेंट था. अब करण ने अपने फैंस की शिकायत सुनने के बाद, एक और शो का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
फिर मुंबई में धूम मचाएंगे करण औजला (Credit: Instagram/@karanaujla) फिर मुंबई में धूम मचाएंगे करण औजला (Credit: Instagram/@karanaujla)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

पॉपुलर सिंगर करण औजला इन दिनों पूरे इंडिया में अपने शोज कर रहे हैं. थोड़े दिन पहले करण ने दिल्ली के जवाहलाल नेहरू स्टेडियम में एक शो किया था, जहां अभी तक की सबसे ज्यादा ऑडियंस नोट की गई. फिर, होली के मौके पर करण ने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया, जिसे रिस्पॉन्स तो अच्छा मिला. मगर ऑर्गनाइजर्स की मिसमैनेजमेंट के चलते काफी बवाल खड़ा हुआ. 

Advertisement

करण के कॉन्सर्ट में क्यों हुआ बवाल?

करण औजला ने 3 मार्च को अपने मुंबई फैंस के लिए शानदार कॉन्सर्ट का आयोजन किया. लेकिन दिन में होने के कारण, वहां ऑडियंस काफी परेशान हो गई. उन्हें लंबी लाइनों में लगे रहना पड़ा. पीने के पानी का कोई इंतजाम नहीं किया गया, जिससे लोग गर्मी के कारण बेहोश होते नजर आए. 

शो में VIP टिकट लेने वालों की भी कई शिकायतें देखी गईं. वो ज्यादा पैसे देकर भी कॉन्सर्ट ठीक से एंजॉय नहीं कर पाए. करण जिस स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, वो उनकी पहुंच से काफी दूर था. ना ही वहां कोई बड़ी स्क्रीन शामिल थी, जिससे वो सिंगर को सही से देख सकें. इन सभी कारणों के चलते, करण औजला का मुंबई कॉन्सर्ट काफी सुर्खियों में आया था. मगर अब सिंगर ने अपने कॉन्सर्ट की मिसमैनेजमेंट वाली गलती सुधारने का फैसला किया है. 

Advertisement

सिंगर ने किया नए कॉन्सर्ट का ऐलान

करण ने ऐलान कर दिया कि वो मुंबई की जनता के लिए एक और शो रखेंगे, जिसमें वो लोग भी आ सकते हैं जो 3 मार्च के दिन आए थे. उन्हें उस दिन की टिकट के बदले, एक कॉम्प्लिमेंट्री टिकट दी जाएगी जिससे उन्हें कॉन्सर्ट में एंट्री मिल सकेगी. बाकी लोग जो 3 मार्च को शो में नहीं पहुंच पाए, उन्हें 8 मार्च को टिकट खरीदने का मौका मिलेगा. 

करण की शो के टिकट प्राइज भी सामने आए हैं. लोग उनके कॉन्सर्ट की टिकट्स 2000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक के प्राइज पर खरीद सकेंगे. ये कॉन्सर्ट 12 मार्च को होगा, जिसके बाद करण चंडीगढ़, बेंगलुरू, लखनऊ जैसे शहरों में भी अपने शोज करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि वहां भी भारी संख्या में ऑडियंस आने वाली है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement