पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढ रही थीं कंगना रनौत! कभी कहा था- बढ़िया चिकन बनाती हूं, पुराना वीडियो वायरल

कंगना रनौत के बयान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. कंगना जब भी कुछ बोलती हैं, तो लोग उनके पुराने वीडियो खोज-खोजकर वायरल कर देते हैं. अब कंगना का एक और पुराना बयान चर्चा में आ गया है.

Advertisement
कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल (Photo: Social Media) कंगना रनौत का पुराना वीडियो वायरल (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं. कंगना के बयानों पर खूब विवाद हो रहा है. बीते दिन कंगना रनौत ने एक डिफाइन हिंदू और संघी बनने की इच्छा जताई थी. उन्होंने उन एक्ट्रेसेस पर भी निशाना साधा था, जो शादी के लिए अपना धर्म बदलती हैं. इस बीच कंगना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी दूल्हा ढूंढने की बात करती हुई दिखाई दे रही हैं. 

Advertisement

चर्चा में कंगना का पुराना वीडियो

वायरल हो रहे पुराने इंटरव्यू क्लिप में कंगना कहती हैं कि वो ऐसा लड़का चाहती हैं, जो अपने 30s में हो. उन्होंने ये भी कहा था कि भले ही वो लड़का उनके बारे में जानता हो या नहीं, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वो एक सिंपल लाइफ जीना चाहती हैं. 

इंटरव्यू में महिला कंगना से कहती हैं- तो चलिए इस बात पर सहमति बन गई, मैं आपके लिए लड़का ढूंढ रही हूं. इस पर कंगना जवाब देती हैं कि वो उनके लिए लड़का ढूंढने में मदद कर सकती हैं. 

कंगना से जब पूछा गया कि वो पाकिस्तान से किस तरह का लड़का पसंद करेंगी? इसपर एक्ट्रेस ने कहा था- लड़का अपने 30s में होना चाहिए. अगर वो मेरे बारे में कुछ नहीं भी जानता हो तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि मैं अपने पार्टनर के साथ एक बेहद नॉर्मल जिंदगी जीना चाहती हूं. 

Advertisement

 

चिकन, मुगलई खाना बनाने पर क्या बोली थीं कंगना?

एक्ट्रेस अपने कुकिंग स्किल्स के बारे में भी बात करती हुई दिखाई दीं. उन्होंने बताया था कि वो चिकन करी और अलग-अलग तरह की मुगलई डिशेज बनाती हैं. कंगना कहती दिख रही हैं- मैं बहुत अच्छा चिकन बनाती हूं, जैसे चिकन कोरमा, चिकन मखनी और अलग-अलग तरह की करी. मैं पूरा इंडियन फूड और मुगलई खाना भी बना लेती हूं. 

वहीं, अपने लेटेस्ट वीडियो में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी हिंदू बेटियों की आलोचना की थी, जो दूसरे धर्म में शादी करती हैं और शादी से पहले जिनकी धर्म और राजनीति को लेकर कोई विचारधारा नहीं होती. कंगना ने ये भी कहा था कि वो एक कट्टर हिंदू और संघी बनना चाहती हैं. उन्होंने BJP-RSS की विचारधारा अपनाने की ख्वाहिश जाहिर की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »