डॉन 3 में रणवीर हुए 'टारगेट'? कंगना रनौत बोलीं- बॉलीवुड में हैं कई पाकिस्तान प्रेमी

कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को लेकर हो रहे डॉन 3 विवाद पर कमेंट किया है. जब उनसे पूछा गया कि रणवीर को इंडस्ट्री में कुछ वक्त पहले काफी टारगेट किया गया था, तो कंगना ने कहा कि बॉलीवुड को पाकिस्तान से थोड़ा लगाव है.

Advertisement
रणवीर को टारगेट करने पर बोलीं कंगना (Photo: Instagram @kanganaranaut/Movie Still) रणवीर को टारगेट करने पर बोलीं कंगना (Photo: Instagram @kanganaranaut/Movie Still)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता को प्रमोट करने में जुटी हैं. इस बीच उन्होंने ऐसे कई सारे बयान दिए, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है. कंगना से रणवीर सिंह के बारे में भी पूछा गया, जिन्हें इस समय डॉन 3 फिल्म से बाहर होने पर काफी कुछ देखना पड़ रहा है. 

रणवीर सिंह को एक वक्त पर FWICE ने इंडस्ट्री में बैन भी कर दिया था. हालांकि फिर CINTAA के समर्थन के बाद उनपर लगा बैन हटाया गया. लोगों ने आरोप लगाए कि रणवीर, धुरंधर जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद भी बॉलीवुड में टारगेट हुए.

Advertisement

रणवीर हुए टारगेट, क्या बोलीं कंगना?

अब इसी को लेकर जब कंगना से सवाल किया गया, तो उन्होंने पहले तो इसपर कोई बयान देने से इनकार कर दिया. लेकिन फिर एक्ट्रेस से कहा गया कि उन्हें भी एक वक्त ऐसे ही टारगेट किया जाता था. तब उन्होंने बॉलीवुड पर हैरान करने वाला स्टेटमेंट दे डाला. 

न्यूज 18 से कंगना रनौत ने धुरंधर का उदाहरण देते हुए कहा- मैं यही कहना चाहती हूं कि एक तो इंडस्ट्री जो है, आपको पता ही है कि इनमें थोड़ा पाकिस्तान प्रेम है. अधिकतर फिल्में तो हमें पाकिस्तान प्रेम ही सिखाती है ना. अभी तक सिखाती आई हैं. लेकिन जब एक फिल्म पाकिस्तान का असली चेहरा हमारे सामने पेश करती है, तो कुछ लोग थोड़े असहज हो जाते हैं. वो सोचने लगते हैं कि जिन चीजों को वो सालों से करते और लोगों के बीच प्रचारित करते आ रहे थे, क्या वो सच में सही और जरूरी थीं. 

Advertisement

क्या है रणवीर सिंह को लेकर विवाद?

रणवीर सिंह ने साल 2022-23 के दौरान फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 साइन की थी. इसकी अनाउंसमेंट साल 2023 में एक ऑफिशियल वीडियो जारी करके की गई. साल बीते, मगर प्रोजेक्ट की शूटिंग नहीं चालू हुई. कहा गया कि फरहान अख्तर अपनी पर्सनल कमिटमेंट में व्यस्त हैं. मगर वो डॉन 3 की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं. ऐसे में रणवीर धुरंधर जैसी फिल्म लेकर आए, जिसकी रिलीज के बाद डॉन 3 पर काम तेजी से आगे बढ़ने लगा. 

लेकिन तभी रणवीर ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया. कहा जाता है कि उनके इस फैसले से फरहान अख्तर को नुकसान पहुंचा. वो भरपाई में रणवीर से 45 करोड़ रुपये की मांग करते हैं, जिसे एक्टर चुकाने से मना करते हैं. ये मामला प्रोड्यूसर गिल्ड तक पहुंचते हुए FWICE तक चला गया. लेकिन अभी तक इस मामले में कोई हल नहीं निकल पाया है. ऐसे में रणवीर-फरहान का विवाद कब खत्म होगा, इसी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »