जिम्मी शेरगिल की इस हीरोइन को पहचान पाना मुश्किल, पहली फिल्म से हिट हुई एक्ट्रेस आजकल कहां हैं?

प्रीति झंगियानी और उनके पति प्रवीण दबास एक स्पोर्ट्स लीग सक्सेसफुली रन कर रहे हैं. प्रीति झंगियानी 20 साल में काफी बदल गई हैं. पहले और अब की प्रीति झंगियानी में काफी फर्क नजर आता है.

Advertisement
प्रीति झंगियानी प्रीति झंगियानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST
  • प्रीति झंगियानी को पहचान पाना हुआ मुश्किल
  • जिम्मी शेरगिल संग किया था डेब्यू

फिल्म 'मोहब्बतें' में अपने रोल के लिए पहचानी जाने वालीं प्रीति झंगियानी ने इंडस्ट्री में काम तो खूब किया है, लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लग सकी. हालांकि, प्रीति इसकी जिम्मेदार कहीं न कहीं खुद को भी मानती हैं. प्रीति झंगियानी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत अच्छी की थी. साउथ इंडस्ट्री में भी खूब काम किया. हिंदी फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया. कई फिल्मों में एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन आज के समय में प्रीति झंगियानी रियल लाइफ में एक अलग ही रोल अदा कर रही हैं. वह एक ऑन्त्रप्रिन्यॉर बन चुकी हैं. 

Advertisement

पहले से काफी बदल गईं हैं 'किरण'
प्रीति झंगियानी और उनके पति प्रवीण दबास एक स्पोर्ट्स लीग सक्सेसफुली रन कर रहे हैं. प्रीति झंगियानी 20 साल में काफी बदल गई हैं. पहले और अब की प्रीति झंगियानी में काफी फर्क नजर आता है. और सोशल मीडिया अकाउंट इस बात का सबूत है. बड़े पर्दे पर प्रीति झंगियानी को हम 90 के किड्स ने जितना सिंपल देखा, रियल लाइफ में वह उतनी ही ग्लैमरस हैं. पहले और अब में काफी फर्क देखा जा सकता है. प्रीति झंगियानी अब दो बच्चों की मां हैं. शादीशुदा जीवन काफी अच्छा नजर आता है.

सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियोज और फोटोज फैन्स संग प्रीति झंगियानी अक्सर ही शेयर करती नजर आती हैं. इसके अलावा वेकेशन्स के भी फोटोज प्रीति झंगियानी परिवार संग शेयर करती दिखती हैं. 'मोहब्बतें' फेम प्रीति झंगियानी ने जिम्मी शेरगिल के साथ स्क्रीन शेयर की थी. साल 2002 में फिल्म 'अवारा पागल दीवाना', 'आन (2004)' और 'विक्टोरिया नंबर 203 (2007)' में नजर आई थीं. प्रीति झंगियानी ने शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार समेत कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की हुई है. 

Advertisement

पिछले कुछ सालों से प्रीति झंगियानी स्क्रीन से दूर नजर आ रही हैं. अबतक उन्होंने न तो कोई फिल्म साइन की है और न ही कोई टीवी सीरियल. किसी कमर्शियल ऐड का भी वह हिस्सा नहीं हैं. बड़े पर्दे पर वापस आने को लेकर प्रीति झंगियानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं अब एक्टिंग की दुनिया में वापस तो नहीं आना चाहती, लेकिन हां अगर मुझे कोई एक्चुअल रोल मिलेगा तो मैं उसके बारे में सोचूंगी जरूर, क्योंकि एक्टिंग शायद मेरे अंदर से अबतक निकली नहीं है. मैं आज भी इससे खुद को कनेक्टेड महसूस करती हूं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »