Jackie Shroff-Ayesha Shroff Love Story: जैकी श्रॉफ के प्यार में सौतन घर लाने को तैयार थीं आयशा, रईसी छोड़ चॉल में बसाया था ससुराल

कॉफी विद करण के नए सीजन के दूसरे एपिसोड में विजय देवरकोंडा ने बताया कि रश्मिका मंदाना ने उन्हें 100 बार प्रपोज किया था, जिसके बाद उन्होंने शादी के लिए हां कहा. इसके बाद सोशल मीडिया पर विजय को रेड फ्लैग बताया गया. दूसरी ओर, जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ की प्रेम कहानी ने ये साबित किया कि सच्चा प्यार पाने के लिए महिलाएं किस हद तक जा सकती हैं.

Advertisement
जैकी के लिए चॉल में रहीं आयशा (Photo: Social Media) जैकी के लिए चॉल में रहीं आयशा (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

'कॉफी विद करण' का 9वां सीजन शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है. 'कॉफी विद करण' के नए सीजन के दूसरे एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मेहमान बनकर आए. शो पर विजय ने खुलासा किया कि रश्मिका ने उन्हें 100 बार प्रपोज किया, तब जाकर उन्होंने शादी के लिए हां कहा. इसके बाद हर कोई विजय देवरकोंडा को रेड फ्लैग बताने लगा.

Advertisement

अगर आप रश्मिका और विजय की स्टोरी पर अपनी राय बना चुके हैं या बना रहे हैं, तो एक बार जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ की लव स्टोरी भी जान  लीजिए. तब शायद आपको एहसास हो कि कोई भी महिला अपना प्यार पाने के लिए किस हद तक जा सकती है. 

जैकी-आयशा की प्रेम कहानी
कई साल पहले जैकी श्रॉफ और उनकी वाइफ आयशा श्रॉफ सिमी गरेवाल के टॉक शो पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे. शो पर आयशा ने बताया कि मैंने 13 साल की उम्र में ये सोच लिया था कि मैं इनसे (जैकी श्रॉफ) से ही शादी करूंगी. जैकी से पूछा गया कि आपको कैसे पता चला कि आयशा आपसे बेइंतिहा प्यार करती हैं. उन्होंने कहा- जिस वक्त ये मुझसे शादी करनी चाहती थी. उस समय मैं किसी को डेट कर रहा था. उस दौरान वो लड़की किसी कोर्स के लिए अमेरिका चली गई थी. उसने कहा था कि मैं लौटकर आऊंगी. 

Advertisement

जैकी कहते हैं कि इस दौरान मैं आयशा से मिला और मुझे इनसे प्यार हो गया. मैंने आयशा को बताया कि मैं किसी से प्यार करता हूं और वो लड़की अमेरिका गई है, लेकिन लौटकर आएगी. इसके बाद आयशा ने उस लड़की को लेटर लिखा. आयशा ने उस चिट्ठी में लिखा, 'जब तुम वापस आ जाओगी तो हम बहनों की तरह साथ रहेंगे और जैकी से एक साथ शादी कर लेंगे.' आयशा ने बताया था, 'मैं नहीं जानती थी कि उस वक्त मैं क्या सोच रही थी. मुझे आज भी यकीन नहीं है कि मैंने ऐसा किया था. मैं सिर्फ जैकी को अपना बनाना चाहती थी. अगर उन्हें खोने और पाने में से किसी एक चीज को चुनना था, तो वो उन्हें पाना ही था.'

चॉल में गुजरे दिन 
5 जून 1987 को आयशा और जैकी ने शादी करके घर बसा लिया. आयशा एक रईस घराने से थीं और जैकी मुंबई के चॉल में रहते थे. शादी के बाद आयशा लग्जरी छोड़ जैकी के साथ चॉल में रहीं. जैकी की दुल्हन बनने के बाद आयशा एक कमरे के घर में रहने लगीं. एक कमरे के घर में वो 6 लोगों के साथ रहती थीं. आयशा को टॉयलेट जाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता था. 

Advertisement

जैकी ने कहा कि आयशा मेरे घर आती थीं. वो मेरी मां को पसंद थीं. मेरी मां भी उन्हें पसंद करती थीं. आयशा से पूछा गया कि शादी के बाद आप अपने घर नहीं गईं. उन्होंने जवाब दिया कि मैं शादीशुदा औरत थी, तो अपने पति के घर जाऊंगी. अपने घर क्यों जाऊंगी. जैकी ने ये बताया कि आयशा को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ा कि वो चॉल में रहते हैं. वो सिर्फ और सिर्फ जैकी का साथ चाहती थीं. 

अब शायद समझ गए होंगे कि एक महिला अपना प्यार पाने के लिए क्या-क्या कर सकती है. तो फिर रश्मिका ने विजय को 100 बार आई लव यू बोलकर क्या गलती की. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »