'मेरे लिए ग्लैमर छोड़ दिया', दूसरी पत्नी के लिए बोले इस्माइल दरबार, हुए इमोशनल

मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार ने दो शादियां की हैं, पहली फरजाना से और दूसरी आयशा से. आयशा ने अपने करियर को छोड़कर इस्माइल संग घर बसाया. अब इस्माइल दरबार ने दूसरी शादी पर बात की है.

Advertisement
इस्माइल दरबार की दूसरी पत्नी ने बदला था धर्म (Photo: ITG) इस्माइल दरबार की दूसरी पत्नी ने बदला था धर्म (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

हिंदी फिल्मों के मशहूर संगीतकार और सिंगर इस्माइल दरबार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी फरजाना से हुई थी. पहली शादी से इस्माइल दरबार 4 बच्चों के पिता बने. इसके बाद उन्होंने आयशा से दूसरी शादी रचाई. शादी से पहले उनका नाम प्रीति सिन्हा हुआ करता था. 

म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद इस्माइल दरबार ने यूट्यूब पर अपना करियर शुरू किया है. हाल में कोरियोग्राफर व्लॉगर फराह खान इस्माइल दरबार और आयशा के पहुंचीं. बातचीत के दौरान म्यूजिशियन ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनकी दूसरी पत्नी ने अहम रोल अदा किया है. 

Advertisement

कुर्बान किया करियर
फराह खान ने इस्माइल दरबार से पूछा कि आपने यूट्यूब पर आने का कैसे सोचा. इस पर उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के कहने पर आया है. मेरे पांच बच्चे हैं. फिर वो कहते हैं कि पिछले 20 सालों में मुझे मेरी पत्नी आयशा ने बहुत सपोर्ट किया है. इसने मेरे लिए करियर छोड़ दिया. ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ दिया. इतना कहते हुए वो इमोशनल हो गए.

फराह ने आयशा से पूछा कि आप क्या करते थे. इस पर वो कहती हैं कि मैं सिंगर थी स्ट्रगर कर रही थी. मैंने कृष्णा है गाना गाया था. इस्माइल दरबार कहते हैं कि कृष्णा से ही हम दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. आयशा और इस्माइल दरबार दो बच्चों के माता-पिता हैं. 

इस्माइल दरबार पर ये भी आरोप लग चुका है कि उन्होंने जबरन प्रीति का धर्म परिवर्तन करा कर आयशा बनाया. पर संगीतकार ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पत्नी आज भी उनके जूते के फीते बांधती है. उन्होंने ये भी कहा कि पहली पत्नी से अनबन के बाद उन्होंने आयशा को शादी के लिए प्रपोज किया था. आयशा भी इस्माइल दरबार से शादी करने के लिए मान गईं. 

Advertisement

पिता की दूसरी शादी से इस्माइल दरबार के बच्चों पर बुरा असर पड़ा था. एक इंटरव्यू में इस्माइल के बड़े बेटे जैद ने कहा था कि माता-पिता के तलाक ने उनका बचपन छीन लिया था.  हालांकि, आज बच्चे अपने पिता की खुशी में खुश हैं और सभी हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement