क्या प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका फिल्म 'राका' से होगी बाहर? मेकर्स ने बताई सच्चाई

किसी दूसरी एक्ट्रेस से रिप्लेस किए जाने या उनके रोल को छोटा किए जाने की अफवाहों के बीच, 'राका' के मेकर्स ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है.

Advertisement
राका में दीपिका को रोल होगा छोटा? (Photo: x/@alluarjun/@deepikapadukone) राका में दीपिका को रोल होगा छोटा? (Photo: x/@alluarjun/@deepikapadukone)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। एक तरफ जहां उनके दोबारा मां बनने की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर उड़ रही अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म में दीपिका का रोल छोटा किया जा सकता है. अब मेकर्स ने इन तमाम दावों पर चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

'राका' के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को फिल्म से हटाए जाने या उनका रोल कम किए जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने इन अफवाहों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में प्रोडक्शन टीम ने साफ किया कि सब कुछ तय योजना के मुताबिक ही चल रहा है. टीम के मुताबिक, दीपिका फिल्म का एक बेहद अहम हिस्सा हैं और वह सेट पर शानदार एनर्जी के साथ काम कर रही हैं. शूटिंग में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आई है.

प्रेग्नेंसी में भी एक्शन का दम दिखाएंगी दीपिका
अल्लू अर्जुन स्टारर और एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए दीपिका कुछ जबरदस्त एक्शन सीन शूट करने वाली हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी के बावजूद वह काम को लेकर काफी प्रोफेशनल हैं. हालांकि, मेकर्स ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि शूटिंग के दौरान सभी जरूरी एहतियात और सुरक्षा के उपाय अपनाए जाएं. फिल्म का शेड्यूल पूरी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है और टीम डेडलाइन के भीतर काम पूरा करने के लिए जी-जान से जुटी हुई है.

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एक्शन सीन कर रही हों. इससे पहले अपनी पहली बेटी 'दुआ' के जन्म से पहले उन्होंने 'सिंघम अगेन' के लिए भी कड़ी मेहनत की थी. हालांकि, मां बनने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं तय की हैं. कहा जाता है कि उन्होंने 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल जैसे प्रोजेक्ट्स से खुद को इसलिए अलग कर लिया था क्योंकि वह 8 घंटे की सीमित शिफ्ट में काम करना चाहती थीं. 

पर्सनल लाइफ की इस खुशी के बीच दीपिका के पास बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं. 'राका' के अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में एक बार फिर शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement