8 साल में टूटी शादी, तलाक के बाद बेटी को अकेले पाल रहे आमिर खान के भांजे, नहीं रखी नैनी, बोले- ये मेरा फर्ज

एक्टर इमरान खान की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल रही है. पत्नी संग तलाक के बाद वो अकेले ही बेटी की परवरिश कर रहे हैं. उन्होंने अब इस बारे में बात की है.

Advertisement
बेटी की परवरिश पर बोले इमरान खान  (Photo: Instagram @imrankhan) बेटी की परवरिश पर बोले इमरान खान (Photo: Instagram @imrankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा. पर्सनल लाइफ में भी उन्होंने काफी उतार चढ़ाव देखे. पत्नी अवंतिका मलिक संग तलाक के बाद वो सिंगल पेरेंट बनकर बेटी की परवरिश कर रहे हैं. अब उन्होंने फादरहुड जर्नी पर बात की है. 

बेटी की कैसे परवरिश कर रहे इमरान खान?

इमरान खान हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने फादरहुड जर्नी पर बात की. उन्होंने कहा कि वो इसे एक जिम्मेदारी या काम के बजाय एक सम्मान की तरह देखते हैं. 

Advertisement

बेटी की परवरिश पर इमरान बोले- मैंने कभी भी पेरेंटिंग को एक ड्यूटी के तौर पर नहीं देखा. मैंने इसे हमेशा प्रिविलेज माना. अपनी बेटी के साथ मैं जितना भी टाइम स्पेंड करता हूं, वो मैं खुद के लिए चाहता था. पेरेंटिंग किसी रोल को निभाने के नाम नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा एक्सपीरियंस है, जो आपको खुशी, प्यार देता है. 

इमरान खान ने ये भी कहा कि बच्चे की परवरिश करना किसी एक पेरेंट की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि मां और पिता दोनों को मिलकर ही बच्चे की परवरिश करनी चाहिए. 

इमरान खान का यह भी मानना है कि परिवार की स्थिति चाहे जैसी भी हो, बच्चे की इमोशनल सिक्योरिटी हमेशा टॉप प्रायोरिटी होनी चाहिए. बच्चे सबसे बेहतर तरीके से तभी फलते-फूलते हैं, जब वो खुद को सुरक्षित, सपोर्टेड महसूस करते हैं. 

Advertisement

क्यों नहीं रखी नैनी?

इमरान खान और अवंतिका मलिक 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे. लेकिन शादी के 8 साल बाद 2019 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. अब वो अपनी बेटी, इमारा मलिक खान की कस्टडी एक्स वाइफ अवंतिका संग शेयर करते हैं. हाल ही में इमरान ने बताया था कि पत्नी संग अलग होने के बाद से उनकी बेटी हर हफ्ते गुरुवार से रविवार तक उनके साथ रहती है. बाकी दिन अपनी मां के साथ रहती है.  

इमरान ने ये भी बताया था कि उन्होंने बेटी के लिए कोई नैनी या ड्राइवर नहीं रखा है. वो खुद ही बेटी को स्कूल छोड़ने जाते हैं. वो नहीं चाहते कि उनके अलावा कोई और उसे स्कूल ले जाए या रात को उसे सुलाए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement