नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. इस आंदोलन को कई बॉलीवुड सितारों का भी सपोर्ट मिल रहा है. इसी बीच, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल जब हुमा से इस राजनीतिक आंदोलन और इसमें फिल्मी सितारों के शामिल होने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखी. ह
राजनीतिक मुद्दों पर हुमा कुरैशी का रिएक्शन
द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में जब हुमा कुरैशी से 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उसके आंदोलन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात रखी. एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा, 'देखो, बहुत सिंपल सी बात यह है कि मैं आपको बताती हूं कि मैं क्यों इन चीजों पर कमेंट नहीं करती हूं. अक्सर लोग पूछते हैं कि इंडिया में या बॉलीवुड में लोग इस पर क्यों नहीं बोलते? भाई, मैंने किसी का ठेका लेकर नहीं रखा है. मैं सिर्फ अपनी बात कर सकती हूं. मुझे व्यक्तिगत तौर पर ऐसा लगता है कि मुझे इन विषयों के बारे में बहुत कम जानकारी है. मैं खुद अभी अपनी पॉलिटिकल ओपिनियन यानी राजनीतिक समझ बना रही हूं और वक्त के साथ इसे बदलती भी रहती हूं.'
हुमा ने आगे बात करते हुए एक पब्लिक फिगर होने के दबाव और उससे जुड़ी मुश्किलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'एक दूसरी समस्या यह है कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं. आज मैं किसी मुद्दे पर कोई बात बोल दूं और कल को मेरा मन बदल जाए, तो लोग तुरंत उंगलियां उठाने लगेंगे. आप कहोगे कि अरे तुम तो पलट गईं, तुम तो झूठी हो या तुमने पैसे खाए हैं. इस तरह की बातें सामने आने लगती हैं, इसीलिए मैं इन सब मामलों पर चुप रहना ही बेहतर समझती हूं.'
निजी राय और पब्लिक प्लेटफॉर्म का फर्क
एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि ऐसा नहीं है कि उनकी अपनी कोई सोच नहीं है, बस वो इसे तमाशा नहीं बनाना चाहतीं. हुमा ने कहा, 'चीजों और जिंदगी को लेकर मेरी अपनी बहुत स्ट्रॉन्ग ओपिनियंस है. अगर आप मुझे पर्सनली फोन करेंगे, तो मैं बैठकर आपसे इस पर चर्चा भी कर सकती हूं. लेकिन मेरे जैसे मुकाम पर बैठे किसी इंसान के लिए पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इन चीजों पर कमेंट करना शायद गलत होगा. हमारी बातों से आम लोगों का पब्लिक परसेप्शन बनता है, जो कि ठीक नहीं है.'
अंत में हुमा ने कहा, 'मेरा आप लोगों के साथ सीधा कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ यह है कि मैं एक एक्टर के तौर पर आपका मनोरंजन करूंगी. मैंने आपसे कभी यह वादा नहीं किया कि मैं आपकी राजनीतिक राय बनाने में मदद करूंगी या उसे प्रभावित करूंगी. इसलिए मैं इन सब राजनीतिक बहसों से दूर ही रहना चाहती हूं. यही मेरा सच है और यही मेरी सोच है.'
हुमा कुरैशी का वर्क फ्रंट
अगर हुमा कुरैशी के काम की बात करें, तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'बेबी डू डाई डू' को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. इसके अलावा आने वाले अगस्त महीने में सुपरस्टार यश के साथ उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क