'मेरे पेरेंट्स साथ हों', रोते हुए बेटी टीना ने जताई थी ख्वाहिश, गोविंदा ने की पूरी, पत्नी संग मिटाई दूरियां!

टीना आहूजा की इच्छा पूरी करने के लिए गोविंदा और सुनीता एक ही रियलिटी शो में पहुंचे. हालांकि प्रोमो में दोनों साथ नजर नहीं आए, जिससे उनके रिश्ते को लेकर फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Advertisement
टीना की खातिर एक मंच पर पहुंचे गोविंदा-सुनीता, लेकिन कहानी में है बड़ा ट्विस्ट! (Photo: Screengrab) टीना की खातिर एक मंच पर पहुंचे गोविंदा-सुनीता, लेकिन कहानी में है बड़ा ट्विस्ट! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

गोविंदा का परिवार इन दिनों खूब लाइमलाइट में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों ने तो तूफान मचा ही रखा था. इनके अनबन को लेकर कई कयास लगाए गए, लेकिन अब बेटी टीना की खातिर माता-पिता साथ आ गए हैं. जी5 के शो 'मां हैं ना' पर गोविंदा और सुनीता साथ दिखाई दिए. वहीं टीना भावुक होतीं नजर आईं.

बेटी के लिए शो पर आए गोविंदा

Advertisement

शो के पहले सीजन फिनाले एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. क्योंकि यहां गोविंदा अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं. दरअसल, बीते एक एपिसोड में हीरो न. 1 की बेटी टीना ने रोते-रोते अपनी दिल की तमन्ना जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि- मैं सच में चाहती हूं कि मैं जल्द ही एक रियलिटी शो पर आऊं जहां मेरे दोनों पेरेंट्स मेरे साथ हों. और उनके साथ मैं खूब मस्ती करूं. 

टीना की ये बातें सुनकर मां सुनीता और खुद शो की होस्ट शिल्पा शेट्टी तक के आंसू छलक पड़े थे. हालांकि मेकर्स ने टीना की ये विश पूरी की, इसके लिए उन्हें किसी और शो का इंतजार नहीं करना पड़ा. फिनाले एपिसोड में गोविंदा खुद यहां धूम मचाते दिखेंगे. उन्होंने बेटी संग ही एंट्री मारी. इसका प्रोमो सामने आया जहां वो मस्ती में डांस करते हुए सबको एंटरटेन करते दिखे. वहीं बाद में सुनीता ने भी एंट्री लेती दिखीं, लेकिन अकेले. 

Advertisement

माना तो जा रहा है कि शो में गोविंदा और सुनीता साथ दिखेंगे. लेकिन अभी तक के जारी प्रोमो में सुनीता और गोविंदा साथ नहीं दिखे हैं. एक्टर अकेले ही काउंटर्स पर बेटी या बाकी कंटेसटेंट्स के साथ खाना बनाते, डांस करते और हंसी-मजाक करते नजर आए हैं. इस दौरान सुनीता कहीं नहीं दिखीं. वहीं बाद में उनका अकेले एंट्री करना शक पैदा करता है कि मुमकिन है कि वो पति के एग्जिट लेने के बाद सेट पर आई होंगी. 

मस्ती-मजाक के दौर में गोविंदा के खाना बनाने की स्किल्स देख शिल्पा इम्प्रेस होती भी नजर आईं. एक्ट्रेस के ऐसा कहते ही गोविंदा भी उन्हें छेड़ने से पीछे नहीं हटे, उन्हों कहा कि यही तुम कुछ साल पहले इम्प्रेस हो गई होती तो आज वहां नहीं खड़ी होती.

क्या सच में साथ आए सुनीता-गोविंदा?

इन बिखरे हुए शॉट्स ने कपल के बीच के अनबन की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है. हालांकि फैंस परिवार को साथ देखने के लिए बेकरार और भावुक होते दिखाई दे रहे हैं. 

मालूम हो कि, अपने फायरबोल बयानों के बाद सुनीता आहूजा व्लॉगर से रियलिटी स्टार बनती जा रही हैं. मां है ना के बाद वो लॉक अप रियलिटी शो की कंटेस्टेंट बन गई हैं. हाल ही में शो का पहला एपिसोड एयर हुआ जहां वो अपने बेबाक अंदाज में नजर आईं. इनपर आरोप हैं कि वो घर का भेदी बनकर गोविंदा की इमेज खराब कर रही हैं और गलत इल्जाम लगा रही हैं. हालांकि इसके जवाब में सुनीता ने कहा कि वो गलत नहीं हैं, और न ही उन्होंने कोई झूठ बोला है. माना जा रहा है कि सुनीता आगे और भी खुलासे कर सकती हैं.

Advertisement

अब गोविंदा और सुनीता के बीच की ये अनबन शोज को कितनी टीआरपी देती हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »