फेम गुरूकुल के विनर घोषित कर दिए जाने के बाद काजी तौकीर की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी. दरअसल काजी इस बात से वाकिफ हैं कि वे अपने कई प्रतिभागियों से सिंगिंग में कमतर थे, जिसमें से अरिजीत सिंह भी शामिल थे. लेकिन काजी के एंटरटेनिंग अंदाओं ने उन्हें सबका चहेता बना दिया था.
रिएलिटी शो के इतिहास में काजी एकमात्र ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने वोटिंग के सारे रेकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए थे. अक्सर अपनी परफॉर्मेंस से डेंजर जोन में रहने वाले काजी की पॉपुलैरिटी के सामने जज के रिमार्क्स फीके पड़ जाते थे. यही वजह है कि बाकियों से सिंगिंग में कमतर होने के बावजूद यह खिताब उन्होंने अपने नाम कर लिया था. Aajtak.in से बातचीत के दौरान काजी ने बताया कि उन्हें एकता कपूर एक फेमस शो का ऑफर दे चुकी हैं. इतना ही नहीं लगातार बिग बॉस के लिए भी वे बुलाए जाते रहे हैं.
'जब सात-सात बॉडीगार्ड लगाए गए थे मेरे पीछे'
काजी बताते हैं, 'मैं जब रिएलिटी शो से निकला, तो अपनी पॉपुलैरिटी का अहसास हुआ. कई प्रोजेक्ट्स लाइन में आने लगे. मुझे कई ऑफर्स मिलते रहे हैं. लेकिन एक फिल्म की चक्कर में मैंने इन सबको ठुकरा दिया था. अपनी पॉपुलैरिटी पर काजी कहते हैं, उस वक्त शो वालों ने मुझे सात-सात बॉडी गार्ड दिए थे. मैं कहीं भी जाता था, तो भीड़ हो जाती थी. मैं रातोरात स्टार बन गया था. अपनी पॉपुलैरिटी को वाकई मैंने काफी इंजॉय किया.'
एकता कपूर, बिग बॉस तक का ऑफ ठुकरा चुके हैं
उन ऑफर्स का जिक्र करते हुए काजी बताते हैं, 'मुझे एकता कपूर ने अपने शो कैसा ये प्यार है के लिए अप्रोच किया था. हमारी मीटिंग भी हुई थी. एकता चाहती थीं कि मैं इसमें अंगद (इकबाल खान) का रॉकस्टार रोल प्ले करूं. उस वक्त मेरे प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा था कि मैं फिल्मों में फोकस करूं और टीवी से बाहर निकलूं. एक फिल्म के कमिटमेंट की वजह से मैंने उस शो को मना कर दिया था. इसके बाद मुझे जब कलर्स चैनल ने अपने पहले बिग बॉ ऑफर किया, था. इतना ही नहीं जो जीता वो सुपरस्टार के शो को होस्ट तक करने का ऑफर मिला था लेकिन मैं सबको मना करता चला गया.'
नेहा वर्मा