55000 की भीड़ और 2000 प्राइवेट गार्ड! फुल सिक्योरिटी के बीच होगा दिलजीत का कॉन्सर्ट

30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगभग 2,000 प्राइवेट गार्ड तैनात किए जाएंगे.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर अपडेट (Credit: Reuters) दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर अपडेट (Credit: Reuters)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया जाएगा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लगभग 2,000 प्राइवेट गार्ड तैनात किए जाने की उम्मीद है. ये फैसला तब लिया जा रहा है, जब सिंगर को हाल ही में धमकी मिली है.

खबरों के अनुसार, प्रशासन भीड़ को संभालने और आयोजन स्थल के आसपास जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पाबंदियां लगाने, पार्किंग की अतिरिक्त सुविधा देने और एक ऐसा जोन बनाने की योजना बना रहा है, जहां केवल पैदल चलने वालों को ही जाने की अनुमति होगी.

Advertisement

ये कदम तब उठाए गए हैं जब दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में सुरक्षा चिंताओं और त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. आयोजकों के साथ बातचीत और सुरक्षा की एक नई योजना सौंपे जाने के बाद, अनुमति देने पर फिर से विचार किया गया और अंततः इसे मंजूरी दे दी गई.

2000 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात
'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने 1,500 से 2,000 प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी है, जबकि आयोजकों ने शुरुआत में केवल 400 गार्ड रखने का प्रस्ताव दिया था. सुरक्षा के ये कड़े इंतजाम स्टेडियम में आने वाली भारी भीड़ को संभालने के लिए किए जा रहे हैं; इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 55,000 लोगों की है.

Advertisement

आयोजकों से पार्किंग की अतिरिक्त जगह का इंतजाम करने और कैब सर्विस देने वाली कंपनियों तथा नेविगेशन प्लेटफॉर्म्स के साथ तालमेल बिठाने के लिए भी कहा गया है. इन उपायों का मकसद लोगों के आने-जाने (पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ) की व्यवस्था को बेहतर बनाना और शो से पहले व बाद में लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करना है.

पुलिस 500 से 700 मीटर के दायरे में गाड़ियों की आवाजाही पर भी रोक लगाने की योजना बना रही है. इस योजना के तहत, यह इलाका केवल पैदल चलने वालों के लिए होगा. यहां केवल उन्हीं गाड़ियों को आने की अनुमति होगी जिनमें कलाकार सवार हों या जिनके पास कार्यक्रम से जुड़ा विशेष पास हो.

इस बीच, आयोजक परफॉरमेंस रैंप को और बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, ताकि दिलजीत दर्शकों के और करीब आ सकें और अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकें. हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी भी सुरक्षा संबंधी अंतिम मंजूरी का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »