'तुम हो कौन?' जब करीना कपूर के स्टेटमेंट से नाराज हो गई थीं दीया मिर्जा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रेफ्यूजी' से डेब्यू किया था. तभी से एक्ट्रेस कई कॉन्ट्रोवर्सीज में रही हैं. अब एक्ट्रेस इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री में गिनी जाती हैं. इनका सेल्फ-लव के साथ इन्होंने कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में भी दी हैं. इसके साथ ही करीना किसी और सेलेब को कुछ भी कह देने से भी पीछे नहीं हटती नजर आई हैं.

Advertisement
दीया मिर्जा दीया मिर्जा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST
  • दीया ने कही यह बात
  • करीना हुई थीं नाराज
  • दीया ने बयां किया किस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रेफ्यूजी' से डेब्यू किया था. तभी से एक्ट्रेस कई कॉन्ट्रोवर्सीज में रही हैं. अब एक्ट्रेस इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री में गिनी जाती हैं. इन्होंने कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में भी दी हैं. इसके साथ ही करीना किसी और सेलेब को कुछ भी कह देने से भी पीछे नहीं हटती नजर आई हैं. उनके मन में जो होता है, वह उसे जुबान तक लेकर आने में ही यकीन रखती हैं. एक समय ऐसा भी आया था जब दीया मिर्जा, करीना की कुछ खास फैन नहीं थीं. 

Advertisement

कुछ सालों पहले दीया और करीना के बीच काफी मनमुटाव हो गया था. किसी आउटफिट को लेकर इनके बीच में नोंकझोक होती नजर आई थी. दीया और करीना के साथ मनीषा और नम्रता भी रैप पर तिरंगा कलर का दुपट्टा कैरी करके किसी इवेंट में शामिल होने वाली थीं. ऐसे मौके पर करीना ने सलवार-सूट पहनने से इनकार कर दिया था. वह लहंगा चोली पहनना चाहती थीं जो उन्होंने खुद के लिए सिलवाया था. 

दीया ने कही यह बात
इस वाक्य के बाद नम्रता रूम से बाहर चली गई थीं और दीया ने उन्हें करीना के साथ अकेले छोड़ने के लिए कहा था. दीया, करीना को समझाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन करीना, एक्ट्रेस पर चिल्लाने लगी थीं. फिल्मीबीट संग बातचीत में दिया ने कहा था, "अचानक से करीना को कुछ हुआ. वह मेरे ऊपर अपनी तेज आवाज में चिल्लाने लगीं. आप हैं कौन? आप नम्रता को राय देने वाली होती कौन हैं? मैं बहुत नाराज हुई थी. मैं उस कमरे से बाहर आ गई थी, बिना कुछ कहे."

Advertisement

Dia Mirza baby: दीया मिर्जा 2 महीने पहले बनीं मां, क्यों सबसे छिपाकर रखी ये बात?

दिया ने आगे कहा था कि कुछ ही मिनट बाद करीना मेरे से आकर इस तरह बात कर रही थीं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है. मैं समझ गई थी कि करीना एक ऐसी लड़की है, जिन्हें कभी रियलाइज ही नहीं होता कि वह किस हद तक चिल्ला रही हैं या दूसरे के साथ बदतमीजी से बात कर रही हैं. अब दीया और करीना, दोनों ही इस किस्से से आगे बढ़ चुकी हैं. दोनों ही इंडस्ट्री में सक्सेसफुल हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »