धुरंधर 3 में भावुक करेगी जसकीरत सिंह रांगी की कहानी? मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी फैंस की उम्मीदें

धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच धुरंधर 3 को लेकर उड़ रही अफवाहों पर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने विराम लगा दिया है. जानिए क्या सच में बनेगा तीसरा पार्ट या नहीं.

Advertisement
नहीं बनेगी धुरंधर 3 (Photo: ITGD) नहीं बनेगी धुरंधर 3 (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. सोशल मीडिया पर हर जगह इसकी चर्चा हो रही है. इसी बीच इसके तीसरे पार्ट यानी धुरंधर 3 को लेकर भी खूब अटकलें लगने लगीं. फैंस खुशी भी मनाने लगे. लेकिन अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सामने आकर इन सभी खबरों को गलत बता दिया है.

आदित्य धर की इस फिल्म में शानदार स्टार कास्ट जुटाने वाले मुकेश छाबड़ा को उनके काम के लिए काफी तारीफ मिल रही है. खासकर किरदारों को सीक्रेट रखने और एक्टर्स को उनके रियल लाइफ इंस्पिरेशन जैसा दिखाने के लिए उनकी खूब सराहना हो रही है.

Advertisement

मुकेश छाबड़ा ने क्या कहा?

जब धुरंधर 3 को लेकर चर्चाएं तेज हुईं, तो मुकेश छाबड़ा ने जूम से साफ कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. रणवीर सिंह के तीसरे पार्ट में जसकीरत के रोल में लौटने की खबरों पर उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं होने वाला. फिल्म को लेकर बहुत सारे रूमर्स हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर चल रही अन-ऑफिशियल खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. अगर फिल्म को लेकर कोई असली अपडेट होगा, तो वो खुद या फिल्म के मेकर्स ही बताएंगे.

मुकेश ने बताया कि 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने के बाद से उनका फोन लगातार बज रहा है, जिससे फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है. लेकिन फिलहाल तीसरे पार्ट को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है.

Advertisement

फेक पोस्टर से फैली अफवाह

धुरंधर 3 की चर्चा एक वायरल पोस्टर की वजह से शुरू हुई थी, जो फिल्म रिलीज से पहले इंटरनेट पर फैल गया था. उस पोस्टर में दावा किया गया था कि अगली फिल्म का नाम 'धुरंधर: मेहेम' या 'द फाइनल चैप्टर' होगा और इसकी रिलीज डेट 4 जून बताई गई थी. यहां तक कि इसका यश की फिल्म टॉक्सिक से क्लैश होनेवाला है- भी बताया गया.

लेकिन फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के रिलीज के बाद ये साफ हो गया कि ऐसा कोई प्रोजेक्ट फिलहाल नहीं है. हालांकि मेकर्स ने इन खबरों को नकार दिया है, लेकिन फिल्म के एंड की वजह से फैंस अभी भी तीसरे पार्ट की उम्मीद लगाए बैठे हैं. 

फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी पर आधारित है, जो पाकिस्तान में अपनी पहचान (हमजा अली मजारी) खुलने के बाद भारत लौटता है. क्लाइमैक्स में वो अपने दुश्मन मेजर इकबाल (जिसका रोल अर्जुन रामपाल ने निभाया) को मार देता है. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन फिर कुछ खुफिया चालों के बाद उसे छोड़ दिया जाता है.

आखिर में वो सुरक्षित भारत लौट आता है और अपनी जड़ों से जुड़ता है, लेकिन फिर भी अपने परिवार से दूर रहने का फैसला करता है. फैंस का मानना है कि जसकीरत की कहानी सभी के इमोशन्स को बांधे रखने का काम कर सकती है. उसकी निजी जिंदगी पर अलग से एक फिल्म बननी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement