धुरंधर के 'शिरानी बलोच' को 'Blinkit-डोरेमोन' कहकर बुुलाते हैं फैंस, एक्टर ने बताई वजह

बिमल ओबेरॉय ने 'धुरंधर 2' में शिरानी की लोकप्रियता पर अपना रिएक्शन दिया. एक्टर ने इस बारे में भी बात की कि उन्हें हमजा (रणवीर सिंह) का 'डोरेमोन' क्यों कहा जाता है.

Advertisement
एक्टर  बिमल ओबेरॉय ( PHOTO: Instagram/@bimalobero) एक्टर बिमल ओबेरॉय ( PHOTO: Instagram/@bimalobero)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

बिमल ओबेरॉय, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता का खूब लुत्फ उठा रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने 'शिरानी' का किरदार निभाया था. फिल्म के सिनेमाघरों में आने के बाद बिमल ओबेरॉय का किरदार 'शिरानी' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. ऑनलाइन 'शिरानी' को लेकर कई मीम्स भी बनाए गए. चूंकि इस फिल्म में यह किरदार रणवीर सिंह के किरदार 'हमजा अली मजारी' की मदद करता है, इसलिए इंटरनेट पर 'शिरानी' को 'हमजा का डोरेमोन' कहा जाने लगा. 

Advertisement

अब, 'Zoom' के साथ एक खास इंटरव्यू में इस एक्टर ने अपने किरदार को लेकर लोगों के बीच मची दीवानगी पर बात की और अपना पसंदीदा 'शिरानी' मीम भी शेयर किया.

'हमजा का डोरेमोन' कहा
जब बिमल ओबेरॉय से पूछा गया कि उनके किरदार 'शिरानी' को 'डोरेमोन' क्यों कहा जा रहा है, तो उन्होंने बताया, 'मेरा भतीजा सैंडी मेरे पास यह बात लेकर आया था. उसने बताया कि वह मेरी मां (अपनी दादी) को भी 'डोरेमोन' कहकर बुलाता था. ऐसा इसलिए, क्योंकि वह जो कुछ भी मांगता था, उसकी दादी उसे वह चीज लाकर दे देती थीं.'

इस एक्टर ने आगे इस बात पर भी रोशनी डाली कि 'धुरंधर 2' में उनके किरदार को लिखते समय मेकर्स की सोच क्या रही होगी. 'लेकिन जब इस किरदार (शिरानी) को लिखा गया होगा, तो शायद इस नजरिए से नहीं सोचा गया होगा. जहां तक किरदार की बात है, तो शायद यह सोचा गया होगा कि वह एक ऐसा इंसान है जिसके पास अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह जैसे लोग भी अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और वह हर समस्या का समाधान करने वाला इंसान है.'

Advertisement

इसके साथ ही बिमल को इस बात पर भी हैरानी होती है कि दर्शक इस फिल्म से कितने ज्यादा जुड़ गए हैं. 'उन्होंने तो इस बात को कहां से कहां पहुंचा दिया. कोई कहता है कि यह 'डोरेमोन' है, तो कोई कहता है कि यह 'Blinkit' है... और तो और, मुझे हर दिन इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प, फेसबुक पर कम से कम 40 से 50 मैसेज आते हैं.'

बिमल ने बताया अपना पसंदीदा मीम
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए, बिमल ओबेरॉय ने बताया कि उनका सबसे पसंदीदा 'शिरानी' मीम वह है, जिसे उन्होंने फेसबुक पर देखा था. 'अब यह किरदार ज्यादातर ढीले कपड़े पहनता है. मेरा लुक भी वैसा ही था. वह शॉल ओढ़कर घूमता है. एक बंदे ने लिखा था, 'मैंने सोचा था कि चाचा क्या ही कर लेंगे? लेकिन आखिर में जब चाचा रेंजर्स की ड्रेस में आए... तो वह बहुत मजेदार था.' लेकिन मैंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, जब तक लोगों को यह पसंद आ रहा है.'

धुरंधर 2 के बारे में और जानकारी
इस बीच, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने भारत में जबरदस्त कमाई करते हुए 1,117.29 करोड़ रुपये कमाए हैं. दूसरी ओर इसके दूसरे पार्ट ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,758.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. कमाई अभी भी जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement