Daler Mehndi Mika Singh: 'उस दिन मैं बहुत रोया', क्यों अलग हुए थे मीका-दलेर मेहंदी? रिश्ते में पड़ी थी फूट

इन दिनों दलेर मेहंदी सुर्खियों में हैं. ऐसा पहली बार नहीं जब दलेरी मेहंदी का नाम हेडलाइंस में छाया हुआ है. उनकी लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. एक इंटरव्यू में उन्होंने भाई मीका सिंह से अलग होने का दर्द भी बयां किया था.

Advertisement
दलेरी मेहंदी का दर्द (Photo: Instagram @mikasingh) दलेरी मेहंदी का दर्द (Photo: Instagram @mikasingh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इस वक्त उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में हैं. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उन पर लिप-सिंकिंग और शराब के नशे में होने का आरोप लगाया. इसके बाद उनकी परफॉर्मेंस वहीं रोक दी गई. दलेर मेहंदी को लेकर आई इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया. मीका सिंह, अनुपम खेर और राजपाल यादव समेत कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतर आए. 

Advertisement

ये पहली बार नहीं है जब दलेर मेहंदी सुर्खियों में हैं. इससे पहले भी कई बार उन्हें लेकर हेडलाइंस बन चुकी हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. कई मुश्किलें झेलने के बाद भी वो हारे नहीं. आज तक के एक इंटरव्यू में उन्होंने भाई मीका सिंह को लेकर भी बात की थी. उन्होंने ये भी बताया था कि आखिर मीका सिंह उनसे अलग क्यों हुए. 

क्यों अलग हुए थे दलेर मेहंदी-मीका सिंह?
दलेर मेहंदी से पूछा गया कि आपका पूरा परिवार मिलकर गाता था. बाहर भी कॉन्सर्ट करते थे. आप और मीका भी साथ गाते थे. फिर आप अलग क्यों गाने लगे. साथ भी बढ़िया गाते थे. फिर अलग गाने की जरूरत क्या थी. दलेर मेहंदी ने कहा- आपके साथ जो लोग हैं उन्हें परखना बहुत जरूरी है. जब आप तरक्की कर रहे होते हैं, तो कई लोग ऐसे साथ जुड़ जाते हैं, जो आपको लूटना शुरू कर देते हैं. किसी ना किसी बहाने से वो आपको लूटने लगते हैं. हमें भी कई लोग ऐसे मिले, जिन्होंने हम भाइयों को अलग करना शुरू कर दिया. मुझे बाद में ये पता चला. 

Advertisement

दलेर मेहंदी ने आगे कहा कि 'मीका ने मुझे कहा कि पाजी मुझे अलग गाना है. मैंने अपनी वाइफ को फोन किया और कहा कि ये ऐसे बात कर रहा है. उस दिन मैं बहुत देर रोया. क्योंकि मुझे लग रहा था कि यार ये अलग होने की बात क्यों कर रहा है. ये बकवास कर रहा है. अभी भी मीका गाता है, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है. छोटा भाई है, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है. कई बार मैं रो देता हूं. उस दिन मुझे बहुत बुरा लगा, लेकिन फिर मैंने इसकी एलब्म रिकॉर्ड कराई. स्टूडियो सेटअप किया. सारा खर्च मैंने किया. मुझे तीन महीने बाद पता लगा कि हमें किसने अलग किया.'

दलेर मेहंदी ने कहा कि कई रिश्तेदार और दोस्त ऐसे होते हैं, जो आपके आगे बढ़ता देख खुश नहीं होते हैं. मीठा बोलने वाले ही अकसर आपके लिए जहर बोते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »