CM बनने के बाद रिलीज हुई थी MGR की फिल्म, जबरदस्त था क्रेज, विजय की 'जन नायगन' उड़ाएगी गर्दा?

थलपति विजय की फिल्म जन नायगन रिलीज हो गई है. सीएम बनने के बाद थियेटर्स में आई ये उनकी पहली फिल्म है. सालों पहले एमजीआर के सीएम बनने के बाद उनकी फिल्म रिलीज होने पर तमिलनाडु में जश्न का माहौल था.

Advertisement
Jana Nayagan-MGR (Photo: Social Media) Jana Nayagan-MGR (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

लगभग 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की मचअवेटेड फिल्म जन नायगन रिलीज हो गई है. ये फिल्म दो वजहों से खास है. पहला- विजय की ये आखिरी फिल्म है. दूसरा- सीएम विजय की ये पहली फिल्म है. अब इतनी खास फिल्म के लिए फैंस का क्रेज ऊफान पर है. खासकर तमिलनाडु की जनता की एक्साइटमेंट पीक पर है.

Advertisement

लेकिन क्या आप जानते हैं तमिलनाडु की जनता ने 5 दशक पहले ठीक ऐसा मंजर देखा था. एक्टर से नेता बने एमजी रामचंद्रन की फिल्म मीनावा नानबन (Meenava Nanban) भी उनके सीएम बनने के बाद रिलीज हुई थी. उस दौर में जनता के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज था.

थियेटर्स में MGR की फिल्म, कैसा था माहौल?

बात तब की है जब फिल्मी पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाले एमजीआर ने राजनीति में कदम रखा था. तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी पर बैठने कुछ वक्त बाद उनकी फिल्म मीनावा नानबन थियेटर्स में रिलीज हुई थी. अखबारों में एमजीआर की इस फिल्म के प्री-रिलीज बज के चर्चे हुआ करते थे. द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में एमजीआर के फैन टी. राजप्पा वेंकटाचारी के हवाले से बताया कि फिल्म रिलीज के बाद माहौल बहुत क्रेजी था. उन्होंने मूवी का तिरुनेलवेली के सेंट्रल थिएटर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा था. तब राजप्पा 30 साल के थे.

Advertisement

उनके मुताबिक, आमतौर पर तमिल फिल्मों की रिलीज के वक्त पुलिस को हालात संभालने पड़ते थे. भीड़ को काबू करने के लिए लाठी भी चलाई जाती थी. लेकिन मीनावा नानबन के वक्त शांति का माहौल दिखा. ऐसा इसलिए भी क्योंकि एमजीआर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थे. पुलिस पब्लिक के साथ नरमी से पेश आई. उन्होंने लाठियां चलाने के बजाय उसे जमीन पर थपथपाया और लोगों से शांति बनाने की अपील की.

एमजीआर मूवी में मछुआरों के हक के लिए लड़ते दिखे थे. राजप्पा के मुताबिक, मूवी को मछुआरों का बड़ा सपोर्ट मिला था. आसपास के गांव के मछुआरे भारी तादाद में सिनेमाहॉल पहुंचते थे. मीनावा नानबन हिट हुई थी. हालांकि ये विजय की तरह एमजीआर की आखिरी मूवी नहीं थी. 1978 में उनकी मूवी मधुरैयै मीटा सुंदरपांडियन रिलीज हुई. ये उनकी आखिरी फिल्म कही जाती है.

फिल्म बनते वक्त बीच में रुकी थी. क्योंकि इसके डायरेक्टर बी.आर.पंथुलु का निधन हो गया था. बाद में एमजीआर ने डायरेक्शन की जिम्मेदारी ली थी. सीएम बनने के बाद भी एमजीआर फिल्में करना नहीं छोड़ना चाहते थे. मगर बतौर सीएम बिजी शेड्यूल के चलके वो ऐसा नहीं कर पाए. सालों बाद इतिहास खुद को दोहरा रहा है. सक्सेसफुल एक्टिंग पारी खेलने के बाद विजय सीएम बने.

Advertisement

जन नायगन पर क्या विवाद?

जन नायगन की रिलीज में काफी दिक्कतें आईं. ये फिल्म विजय के सीएम बनने से पहले 9 जनवरी 2026 को पोंगल पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने, फिल्म के कंटेंट पर राजनीति होने के चलते इसकी रिलीज में देरी हुई. मूवी को लेकर बज जबरदस्त है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताते हैं कि मूवी पहले दिन बंपर कमाई करेगी. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, विजय की फिल्म इंडिया में ओपनिंग वीकेंड में 150-180 करोड़ कमा सकती है. वहीं मूवी का पहले दिन का कलेक्शन इंडिया में 60 करोड़ होने का अनुमान है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90-100 करोड़ बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »