पिछले कुछ दशकों में कान्स फिल्म फेस्टिवल फैशन का भी सबसे ग्लैमरस इवेंट बन चुका है. दुनियाभर के सबसे बड़े स्टार्स इस मशहूर फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर टॉप डिजाइनर्स के गाउन पहनकर और शानदार ज्वेलरी पहने आते हैं. हर कोई एक-दूसरे को एक्सट्रावेगैंजा में पीछे छोड़ने की कोशिश करता है. लेकिन पिछले साल एक इंडियन स्टार ने ऐसा लुक कैरी किया, जो इतिहास का सबसे महंगा लुक बना. इस पूरे लुक की कीमत 156 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1300 करोड़ रुपये थी.
सबसे महंगे लुक वाली भारतीय स्टार
2025 में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में तीन बार रेड कारपेट पर उतरीं. अपने ग्रैंड डेब्यू के लिए उर्वशी ने माइकल सिन्को (Michael Cinco) का शानदार गाउन चुना, जिसके साथ एक क्यूट तोते जैसा क्लच और खूबसूरत ज्वेलरी उन्होंने कैरी की थी. अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्वशी के पूरे लुक की कुल कीमत 155.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. यह कीमत पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म 'धुरंधर' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी ज्यादा थी.
उर्वशी का लुक इतना महंगा कैसे बना?
डिजाइनर माइकल सिन्को का बनाया गाउन, मेक्सिकन आर्ट से प्रेरित मोजेक डिजाइन, शानदार क्राफ्टमैनशिप और सांस्कृतिक महत्व से भरा था. इसके कारण आउटफिट की कीमत 4.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 46 करोड़ रुपये हो गई थी. एक्ट्रेस ने गाउन के साथ तोता क्लच कैरी किया था, जो करीब 50,000 डॉलर से ज्यादा का था. लुक की सबसे महंगी चीज थी ज्वेलरी.
उर्वशी ने मौसाईफ रेड डायमंड, ओपनहाइमर ब्लू डायमंड, ड्रेस्डेन ग्रीन डायमंड और टिफनी येलो डायमंड जैसी दुर्लभ और विश्व प्रसिद्ध हीरे पहने थे. इन सभी हीरों की कुल कीमत 151 मिलियन डॉलर थी. इन सबको जोड़कर उर्वशी का पूरा लुक 155.9 मिलियन डॉलर (लगभग 1300 करोड़ रुपये) का बन गया, जो कई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बजट से भी ज्यादा था.
2026 में उर्वशी की कान्स वापसी
उर्वशी रौतेला ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में 12 मई को ग्रैंड एंट्री के साथ पहुंची थीं. इस बार उन्होंने वियतनामी डिजाइनर लेबल JoliPoli Couture का गाउन चुना. गाउन एक बॉडी-हगिंग, शीयर सिल्हूट था जो हल्के लैवेंडर टोन वाले मेश में ट्रांजिशन करता था.
बॉडिस पर हजारों सिल्वर क्रिस्टल्स, बीड्स और आर्किटेक्चरल स्टोन वर्क से भारी सजावट की गई थी, जो शिमरिंग आर्मर इफेक्ट दे रही थी. सिल्वर थीम को पूरा करते हुए उर्वशी ने बर्ड मोटिफ वाला जबरदस्त मांग टीका स्टाइल हेडपीस पहना था, जिसमें स्पार्कलिंग टैसल्स थे. इसके साथ मैचिंग ओवरसाइज्ड इयररिंग्स भी थे.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क