इस साल की 'ब्रह्मास्त्र' बनी बॉक्स ऑफिस की दूसरी टॉप ओपनिंग फिल्म, पहले नंबर पर कौन?

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की दूसरे नंबर पर बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. शुक्रवार को इसने पहले दिन ही 36 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. क्रिटीक्स औक फिल्म के मेकर्स उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई करके कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

Advertisement
ब्रह्मास्त्र ब्रह्मास्त्र

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक करने के जुगाड़ में है. शुक्रवार के दिन फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहली बार ऐसा हुआ है जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कोई फिल्म साथ में की है. फैन्स को दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी जबरदस्त नजर आ रही है. थिएटर्स में लगातार बुकिंग्स हो रही हैं. देखा जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' किसी भी हॉलीडे वाले दिन रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अंडर परफॉर्म भी कर सकती थी, लेकिन नहीं. ऐसा नहीं हुआ. 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की दूसरी टॉप ओपनिंग फिल्म बनी है. 

Advertisement

'ब्रह्मास्त्र' ने मारी बाजी
पहले नंबर पर रॉकी भाई की फिल्म 'केजीएफः चैप्टर 2' है. हिंदी कॉन्टेंट की बात करें तो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' टॉप ओपनिंग रही, लेकिन अगर टोटल कलेक्शन देखा जाए तो यह दूसरे नंबर पर है. 'केजीएफः चैप्टर 2' ने पहले ओपनिंग डे पर 52.39 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने 36 करोड़ की कमाई की है. 'ब्रह्मास्त्र' ने 'सूर्यवंशी' को पछाड़ दिया है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 26.11 करोड़ से ओपनिंग की थी. जबकि यह नेशनल हॉलीडे वाले दिन रिलीज हुई थी. वहीं, 'आरआरआर' ने 19.38 करोड़ की कमाई की थी. कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' ने 13.41 करोड़ की कमाई की. 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने काफी अच्छी ओपनिंग की है. इससे पहले जितनी भी फिल्में आईं, उन्होंने कमाई तो की, लेकिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग नहीं. यहां तक कि आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' तक 'ब्रह्मास्त्र' से पीछे है. 'ब्रह्मास्त्र' ने 75 करोड़ रुपये की ग्रोस कमाई की है. मेकर्स उम्मीद जता रहे हैं कि यह फिल्म शनिवार और रविवार का कलेक्शन मिलाकर 150 करोड़ तो पार कर ही सकती है. 

Advertisement

फैन्स के बीच 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी क्रेज नजर आ रहा है. इसमें दिखाए जाने वाला वीएफएक्स काफी शानदार बताया जा रहा है. थिएटर्स ने फिल्म के लिए अर्ली मॉर्निंग शोज ओपन किए हैं. सुबह 6 बजे से ही लोग थिएटर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. देर रात तक के शोज इस फिल्म के चल रहे हैं. बता दें कि अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को 6 साल में बनाया है. अभी फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ है. इसका दूसरा पार्ट भी है, जिसपर अभी काम चल रहा है. फिल्म 300-350 करोड़ के बजट में बनी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »