हसीन दिलरुबा से पहले इन पॉपुलर मर्डर मिस्ट्री ने किया एंटरटेन

मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी फिल्में हैं, जो फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं. इस लिस्ट में तलवार, तलाश जैसी फिल्में शामिल हैं. आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर...

Advertisement
हसीन दिलरुबा पोस्टर हसीन दिलरुबा पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST
  • हसीन दिलरुबा में हर्षवर्धन भी अहम रोल में हैं
  • हसीन दिलरुबा के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला
  • विनिल मैथ्यू ने फिल्म को डायरेक्ट किया है

एक्टर विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है. इसे लेकर काफी चर्चा है. मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी फिल्में हैं, जो फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं. आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर...

तलवार
इस फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन लीड रोल में थे. ये फिल्म आरुषी तलवार मर्डर केस पर बेड्स थी. इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था. 

Advertisement


तलाश
आमिर खान-रानी मुखर्जी और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म 2012 में आई थी. फिल्म में दिखाया गया कि एक फेमस एक्टर की मौत हो जाती है, जिसकी इंवेस्टिगेशन आमिर खान करते हैं. करीना इस केस को सॉल्व करने में मदद करती हैं. रानी, आमिर की पत्नी के रोल में थीं.

Manorama Six Feet Under 
फिल्म में सारिका और अभय देओल लीड रोल में थे. फिल्म में दिखाया गया कि मनोरमा अपनी जान बचाने के लिए भागती है और सत्यवीर के पास पहुंचती है. अगले दिन सत्यवीर को न्यूजपेपर से खबर मिलती है कि मनोरमा की मौत हो गई है. इसके बाद सत्यवीर इसकी खोजबीन में लग जाते हैं.

द स्टोनमैन मर्डर्स
इस फिल्म में केके मेनन, अरबाज खान जैसे स्टार लीड रोल में थे. फिल्म 2009 में आई थी. ये फिल्म एक साइको किलर पर बनी थी.

Advertisement

रणवीर सिंह के अलावा डिजिटल डेब्यू को लेकर चर्चा में ये स्टार्स
 

गुप्त
1997 की फिल्म गुप्त में राज बब्बर, बॉबी देओल ने अहम भूमिकाएं निभाईं. फिल्म में दिखाया गया कि राज बब्बर की मौत हो जाती है, जिसके खून के इल्जाम में उनके सौतेल बेटे बॉबी देओल को गिरफ्तार किया जाता है. हालांकि, बाद में कहानी में बहुत ट्विट्स देखने को मिलते हैं.

100 Days  
ये फिल्म 1991 में आई थी. इसमें माधुरी दीक्षित, मुन मुन सेन और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. फिल्म में रामा (मुनमुन सेन) की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया जाता है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का गुजरात में रैपअप, 'सोनू' ने शेयर की बिहाइंड द सीन्स फोटोज

तीसरी मंजिल
आशा पारेख और शम्मी कपूर की ये फिल्म काफी पसंद की गई. फिल्म में दिखाया गया कि आशा पारेख रॉकी को ढूंढ़ती है, क्योंकि उसका ऐसा मानना है कि इसकी वजह से उसकी बहन ने सुसाइड किया था. फिल्म में बाद में खुलासा होता है कि वास्तव में उसकी बहन का मर्डर हुआ था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement