देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड लेजेंड देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. लंदन में उन्होंने 70 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है, जिसे उनकी भतीजी ने भी कंफर्म किया.

Advertisement
देव आनंद के बेटे (Photo: ITG File Photo) देव आनंद के बेटे (Photo: ITG File Photo)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार दिवंगत देव आनंद के परिवार से एक बुरी खबर सामने आई है. उनके बेटे सुनील आनंद अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने 70 की उम्र में अपनी अंतिम सांस लंदन में ली. उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उनका निधन हुआ. ये जानकारी उनके परिवार के सदस्य ने दी. 

नहीं रहे देव आनंद के बेटे

देव आनंद की पोती जीना नारंग ने सुनील आनंद के निधन की बात कंफर्म करते हुए एक स्टेटमेंट भी जारी किया. उन्होंने कहा कि भारी मन से हमारा परिवार सुनील आनंद के निधन पर शोक व्यक्त करता है. इस मुश्किल समय में हमें जो प्यार, दुआएं और साथ मिला है, उसके लिए हम सभी के आभारी हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें.

Advertisement

पिता की तरह एक्टिंग में रखा था कदम

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद भी एक्टिंग कर चुके थे. बॉलीवुड लेजेंड ने खुद अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च किया था. साल 1984 में फिल्म 'आनंद और आनंद' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद उन्होंने दो और फिल्मों में काम किया, लेकिन वो भी सफल नहीं हो सकीं. देव आनंद जहां अपने जमाने के सबसे सक्सेसफुल अदाकार रहे. वहीं उनके बेटे सुनील वैसा कारनामा नहीं कर सके. 

उनके करियर में 'आनंद और आनंद', 'कार थीफ' और 'मैं तेरे लिए' जैसी फिल्में रहीं. फिल्म 'मैं तेरे लिए' में उनके साथ एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री नजर आई थीं. फिल्मों में सफलता ना मिलने के बाद सुनील आनंद मुंबई में अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी नवकेतन फिल्म्स का काम संभालने लगे. साल 2001 में उन्होंने 'मास्टर' फिल्म से डायरेक्टर के रूप में भी शुरुआत की. ये फिल्म मार्शल आर्ट्स पर आधारित थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये भी सफल नहीं हो पाई. 

Advertisement

स्विट्जरलैंड में हुआ था जन्म

सुनील आनंद का जन्म स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में एक्टर देव आनंद और एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक के घर हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई अमेरिका से की थी. सुनील आनंद ने कभी शादी नहीं की थी. उनके परिवार में उनकी मां, बहन देविना आनंद और बाकी सदस्य हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »