धुरंधर 2 की आंधी से डरी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', मेकर्स ने बदली रिलीज डेट

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर बदल दी है. इसी के साथ मेकर्स ने धुरंधर की एक स्ट्रैटजी को भी फॉलो किया है.

Advertisement
भूत बंगला की रिलीज डेट आगे बढ़ी (Photo: x/@balajimotionpic) भूत बंगला की रिलीज डेट आगे बढ़ी (Photo: x/@balajimotionpic)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

बॉक्स ऑफिस पर इस समय 'धुरंधर 2' का ऐसा तूफान चल रहा है कि बड़े-बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों को बचाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की मचअवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई और जबरदस्त क्रेज को देखते हुए 'भूत बंगला' के मेकर्स ने पीछे हटने का फैसला किया है. अब यह फिल्म 10 के बजाय 17 अप्रैल को रिलीज होगी. मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है, ताकि फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल सके और वह 'धुरंधर' की सुनामी से बच सके.

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह 'धुरंधर 2' की वह रफ्तार है, जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को खतरे में डाल दिया है. मेकर्स ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स के साथ एक बातचीत के बाद, हमने 'भूत बंगला' के लिए एक नई रिलीज डेट तय की है - 16 अप्रैल, जिसका पहला शो रात 9 बजे शुरू होगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का जबरदस्त प्रदर्शन हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत अच्छी खबर है, और एग्जिबिटर्स का मानना ​​है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह जगह, फोकस और ध्यान मिल पाएगा, जिसकी वे हकदार हैं 'भूत बंगला' की टीम 16 अप्रैल को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक है.

Advertisement

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये पहले ही माना गया था कि अगर अक्षय की फिल्म 10 अप्रैल को आती, तो उसके बिजनेस पर बड़ा असर पड़ सकता था. अब इसी जोखिम से बचने के लिए फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता आगे खिसका दिया गया है, ताकि फिल्म को ओपनिंग के लिए ज्यादा स्क्रीन और दर्शक मिल सकें.

अपनाएंगे धुरंधर की हिट ट्रिक!
दिलचस्प बात यह है कि 'भूत बंगला' के मेकर्स ने केवल रिलीज डेट ही नहीं बदली, बल्कि रणवीर सिंह की फिल्म की सफलता का फॉर्मूला भी कॉपी कर लिया है. मेकर्स ने फैसला किया है कि वे भी 'धुरंधर 2' की तरह 'पेड प्रीव्यू' शोज का दांव खेलेंगे. यानी फिल्म की आधिकारिक रिलीज 17 अप्रैल को होगी, लेकिन ठीक एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू शोज आयोजित किए जाएंगे. मेकर्स को उम्मीद है कि इससे फिल्म के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनेगा.

गौरतलब है कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे थे. जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. फिल्म ने केवल प्रीव्यू शोज से ही 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के मेकर्स भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं. 

Advertisement

अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी
करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 'भूत बंगला' के जरिए वापसी कर रही है. इससे पहले 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया' और 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों से इन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर काफी हाइप है. रिलीज डेट में बदलाव और पेड प्रीव्यू का यह नया पैंतरा फिल्म के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है, यह तो 16 और 17 अप्रैल को ही पता चलेगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »