सनी देओल की नई फिल्म बंटवारा 1947 से जिस प्रकार की उम्मीद रखी गई थी, उसने वैसा परफॉर्म नहीं किया है. फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन बीत चुके हैं, और इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर महज 35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. ये आंकड़े सनी की हालिया फिल्मों के मुकाबले बेहद कम और निराशाजनक हैं.
फिल्म बंटवारा 1947 को जनता का मिक्स रिस्पॉन्स मिला था. इंडिया के बाहर भी लोग इसे देख रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस बुशरा अंसारी ने सनी देओल स्टारर फिल्म को देखा और अपना रिव्यू शेयर किया. इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो के जरिए बंटवारा 1947 पर बात की, एक्ट्रेस ने अपने अंदाज में फिल्म पर तंज भी कसा.
बंटवारा देख क्या बोलीं बुशरा अंसारी?
मीर मीडिया प्रोडक्शन के मुताबिक, बुशरा अंसारी ने कहा- ओह माई गॉड, बंटवारा देखी...आधे से ज्यादा नहीं देख पाई. इतनी बुरी पंजाबी, और जिनको ये याकूब खान का रोल मिला. ऐसे तो कई पंजाब के आपके एक्टर हैं जिनको आप ये रोल दे सकते थे. पंजाबी की टांग तोड़ना बंद करें. मैं हैरान हूं कि इतनी बचकाना फिल्म और आपने 50 किलो सुरमा खरीदकर फिल्म की प्रॉप्स में मुसलमानों के लिए क्यों रखा होता है? मुझे नहीं पता कि ये कैसे इतने बड़े-बड़े ब्लंडर होते हैं.
'हमने एक जमाने में फनी फिल्म बनाई थी जिसका नाम था मुसम्मा मोटियारी. तो ये वो पंजाबी बोल रहे हैं तुस्सी जाइए और जाके बटे लड़ाई है. तेनु मेरे अतरु से क्या जब तुस्सी ने अस्सी से शादी नहीं करनी थी तो अस्सी से क्लीयर कट कह देते. ये बहुत फनी है और हे भगवान बिल्कुल बच्चों के स्कूल की फिल्म नहीं होती, बहुत ही कच्ची फिल्म है ये बच्चों की तरह. मुझे नहीं समझ आ रहा कि ये किस तरह बनाई है.'
फिल्म बंटवारा 1947 में याकूब खान का रोल अभिमन्यु सिंह ने प्ले किया था. इस रोल में वो बिल्कुल सूट नहीं हुए थे. उनकी पंजाबी का मजाक कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद उड़ाया था. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट, तो आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क