Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, जटायु का सीन देख उमड़े जज्बात, बोले- बचपन से कहानी...

रणबीर कपूर की रामायण देखकर बादशाह भावुक हो गए। सिंगर ने बताया कि बचपन से कहानी जानने के बावजूद फिल्म ने उन्हें रुला दिया. जानें फिल्म के रिव्यू और जटायु सीन की खासियत.

Advertisement
रामायण देख रो पड़े बादशाह (Photo: Screengrab) रामायण देख रो पड़े बादशाह (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है. अब सिंगर बादशाह ने फिल्म देखने के बाद ऐसा रिव्यू दिया है कि हर कोई हैरान है. बादशाह ने बताया कि फिल्म देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए.

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म कल यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. लेकिन रिलीज से पहले ही इसे देखने वाले सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने भी फिल्म देख ली है. खास बात यह है कि बचपन से रामायण की कहानी जानते हुए भी फिल्म ने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े.

Advertisement

रामायण देखकर भावुक हुए बादशाह, रणबीर की जमकर की तारीफ

बादशाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि इस फिल्म को जरूर देखें. बादशाह ने लिखा कि नमित मल्होत्रा ने शानदार काम किया है. फिल्म का हर फ्रेम बेहद खूबसूरत है और इसके किरदार इतने असली लगते हैं कि उनसे जुड़ाव महसूस होता है.

सिंगर ने अपने रिव्यू में सबसे चौंकाने वाली बात बताते हुए लिखा, 'इसने मुझे रुला दिया, जबकि हम बचपन से इस कहानी को जानते हैं.' 

बादशाह ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह की एक्टिंग को शानदार बताया. खास तौर पर जटायु वाले सीन को उन्होंने जबरदस्त बताया. वहीं, फिल्म में 'धरती अंबर' थीम आने पर दर्शकों के तालियां बजाने की बात भी कही.

Advertisement

4000 करोड़ का बजट, हॉलीवुड जैसी भव्यता का दावा

'रामायण' को करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी आठ बार ऑस्कर जीत चुके स्टूडियो DNEG ने संभाली है. मेकर्स इसे भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में से एक के तौर पर पेश कर रहे हैं.

फिल्म को दुनियाभर में रिलीज करने के लिए सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी की गई है. मेकर्स के मुताबिक, इसे करीब 70 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना है.

राम बनेंगे रणबीर, रावण के रूप में दिखेंगे यश

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.

फिलहाल बादशाह का इमोशनल रिव्यू फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर रामायण की यह भव्य कहानी दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »