बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ स्पॉट हुई. हालांकि, वहां जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. अचानक अविका की सेहत बिगड़ गई और वे काफी असहज नजर आईं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. जिसके बाद फैंस और ट्रोलर्स के बीच बातें शुरू हो गई.
दरअसल, अविका गौर अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ कहीं से बाहर निकली थीं. जैसे ही पैपराजी ने इस कपल को अपने कैमरों में कैद करना शुरू किया, अविका के चेहरे के हाव-भाव अचानक बदल गए.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कुछ असहज (uncomfortable) महसूस कर रही थीं और बार-बार अपने पति मिलिंद की तरफ देख रही थीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अविका ने तुरंत दूसरी तरफ रुख किया और उन्हें उल्टी होने लगी. यह देख उनके पति मिलिंद भी काफी परेशान नजर आए और उन्हें संभालते दिखे.
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, अविका के चाहने वालों ने कयास लगाने शुरू कर दिए. कई फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस की यह अचानक तबीयत खराब होना किसी बड़ी 'गुड न्यूज' की तरफ इशारा है. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि शायद अविका गौर जल्द ही मां बनने वाली हैं और यह मॉर्निंग सिकनेस का हिस्सा हो सकता है. फैंस की ओर से कपल को बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. हालांकि अविका या उनके परिवार की तरफ से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ट्रोलर्स ने साधा निशाना
जहां एक तरफ फैंस खुशी जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स ने अविका को निशाने पर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कई यूजर्स ने इसे प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का एक नाटक करार दिया है. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'बहुत अच्छी एक्टिंग है'. वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'मुझे तो यहां भी लग रहा है कि फिल्म की शूटिंग या एक्टिंग चल रही है.'
कब हुई थी शादी?
अविका और मिलिंद ने जून 2025 में सगाई की थी. इसके बाद 30 सितंबर 2025 को कपल ने शादी की थी. दोनों ने रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी थी.
aajtak.in