GF को धुरंधर के मेजर इकबाल ने किया KISS, बिन शादी बने 2 बच्चों के पापा

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बर्थडे पर उनपर खूब प्यार लुटाया है. अर्जुन ने गर्लफ्रेंड के लिए एक लविंग पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आपने देखी क्या?

Advertisement
गर्लफ्रेंड पर अर्जुन ने लुटाया प्यार (Photo: Instagram @rampal72) गर्लफ्रेंड पर अर्जुन ने लुटाया प्यार (Photo: Instagram @rampal72)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. धुरंधर में उन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. प्रोफेशनल लाइफ के साथ अर्जुन पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश हैं. वो अपनी लेडी लव गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और बच्चों संग हैप्पी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. 

गर्लफ्रेंड संग अर्जुन का रोमांस

अर्जुन रामपाल ने अब अपनी स्वीटहार्ट गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने गैब्रिएला के बर्थडे पर खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल कई अलग-अलग मोकों पर रोमांटिक मोमेंट्स शेयर करता हुआ दिखाई दे रहा है. 

Advertisement

वीडियो में अर्जुन कभी गैब्रिएला संग बीच वेकेशन एन्जॉय करते दिखे, तो कभी वो गैब्रिएला को बांहों में लेकर उन्हें KISS करते नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है. वीडियो में अर्जुन अपने दोनों बेटों संग भी क्वालिटी टाइम स्पेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक्टर को परफेक्ट फैमिली मैन के रूम में देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. 

 

अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में गैब्रिएला के लिए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी ब्यूटीफुल. दुआ है कि इस साल और जिंदगी के हर साल आपको बहुत प्यार, खुशियां मिलें. गैब्रिएला के लिए अर्जुन की इस लविंग पोस्ट पर फैंस समेत कई फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. बॉबी देओल, किम शर्मा, राहुल देव ने हार्ट इमोजी के साथ कपल पर प्यार लुटाया है. 

सालों से लिव-इन में रह रहे अर्जुन

Advertisement

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के रिश्ते की बात करें तो दोनों पिछले 6-7 सालों से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं. मगर उन्होंने अब तक शादी नहीं की. बिना शादी के ही कपल 2 बच्चों का पेरेंट बन चुका है. हालांकि, कुछ वक्त पहले कपल ने बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है. अब हर किसी को इस बात का इंतजार है कि अर्जुन 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड से कब शादी करेंगे. 

बता दें कि अर्जुन तलाकशुदा हैं. उनकी पहली शादी साल 1998 में मेहर जेसिया से हुई थी. मगर शादी के 21 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग होए थे. इस शादी से उनकी दो बेटियां हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement