'टैक्सी के पैसे दो तब तुम्हारे घर आऊंगा' किरण खेर से कहते थे अनुपम, ऐसे करीब आए दोनों

अनुपम खेर बताते हैं कि जब उनकी पत्नी किरण खेर सिर्फ दोस्त हुआ करती थीं, उस वक्त एक्ट्रेस के घर पर उनकी तब की गर्लफ्रेंड के लव लेटर पहुंचा करते थे. एक्टर ने बताया कि कैसे उनकी ये दोस्ती, बाद में प्यार में बदली.

Advertisement
दोस्ती से कैसे प्यार में बदला अनुपम-किरण खेर का रिश्ता? (Photo: India Today Archive) दोस्ती से कैसे प्यार में बदला अनुपम-किरण खेर का रिश्ता? (Photo: India Today Archive)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

अनुपम खेर बॉलीवुड के सीनियर एक्टर में से एक हैं, जिनका काम अधिकतर फिल्मों में लोगों को पसंद आता है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़े मजेदार वीडियोज डालते रहते हैं. लेकिन उसमें हम बेहद कम ही उनकी पत्नी एक्ट्रेस किरण खेर को देखते हैं. 

अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही. एक्ट्रेस से शादी करने से पहले अनुपम सिर्फ उनके दोस्त हुआ करते थे. किरण खेर पहले से शादीशुदा थीं. एक्टर को इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिलने से पहले उनकी किरण खेर संग दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ था. हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी पत्नी संग रिश्ते पर खुलकर बात की है. 

Advertisement

अनुपम खेर ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर बताते हैं कि उनकी मुलाकात किरण खेर से चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में हुई थी, जहां उनकी पत्नी एक्टर की सीनियर थीं. एक्ट्रेस वहां पहले से ही स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉपुलर थीं, क्योंकि उन्होंने इंडिया के लिए बैडमिंटन खेला हुआ था और वो इंग्लिश प्लेज में भी हिस्सा ले चुकी थीं. उस दौरान किरण खेर की शादी बिजनेसमैन गौतम बैरी से हो चुकी थी. 

अनुपम खेर ने कहा- जब मैं मुंबई आया, तो किरण की शादी गौतम से हो चुकी थी. सतीश कौशिक और मैं उनके घर आते-जाते रहते थे. हम किरण से कहते थे कि हम तुम्हारे घर तभी आएंगे, जब तुम हमारी वापसी के लिए टैक्सी का पैसा देने के लिए तैयार होगी. तो हम उनसे टैक्सी का पैसा लेते थे और फिर एक बस लेते थे ताकि हम पूरे हफ्ते अपना गुजारा कर सकें.

Advertisement

अनुपम खेर आगे कहते हैं कि उन्हें कभी ये नहीं लगता था कि उनकी और किरण खेर की शादी होगी. उन्होंने बताया- किरण लंबे समय तक मेरी दोस्त रहीं. फिर एक ऐसा मौका आया जब मैं अपने ब्रेकअप से गुजर रहा था और वो भी अपने पति के साथ बहुत मुश्किल समय में थीं. बस उसी वजह से, एक दिन जिंदगी पूरी तरह बदल गई. लेकिन उससे पहले, मेरी सारी चिट्ठियां, मेरी गर्लफ्रेंड की भी उनके घर आती थीं. इसीलिए मैं कहता हूं कि कुछ भी हो सकता है. मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक दिन हम दोनों प्यार में पड़ जाएंगे और शादी कर लेंगे. और देखो, अब 41 साल हो चुके हैं.

अनुपम खेर और किरण खेर की शादी 1985 में हुई थी. दोनों का एक बेटा सिकंदर भी है, जो एक्ट्रेस को अपनी पहली शादी से हुआ था. सिकंदर ने भी अक्सर अनुपम खेर संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. वो उन्हें हमेशा पिता कहकर ही बुलाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »